एक्सप्लोरर

PMC बैंक मामले में 30 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा RBI, खाताधारकों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

25 अक्टूबर को आरबीआई में बैठक होगी जिसमें पीएमसी बैंक को लेकर फैसला किया जाएगा और 30 अक्टूबर को आरबीआई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दे सकता है.

नई दिल्लीः पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक यानी पीएमसी बैंक को लेकर बड़ी खबर आई है. आरबीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने पीएमसी मामले पर 30 अक्टूबर तक का समय मांगा है. 30 अक्टूबर को आरबीआई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएगा कि पीएमसी बैंक पर उसने क्या फैसला लिया है. आरबीआई की पीएमसी बैंक के मामले को लेकर 25 अक्टूबर को मीटिंग होगी जिसमें फैसला लिया जाएगा जिसके बारे में 30 अक्टूबर को जानकारी दी जाएगी. 25 अक्टूबर को जो बैठक होगी वो आरबीआई के बीच होगी और ये खताधारकों के साथ नहीं होगी.

आज आरबीआई की जो बैठक पीएमसी बैंक के खाताधारकों के डेलीगेशन के साथ हुई है उसमें आरबीआई ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आपको पैसा सुरक्षित है. 30 अक्टूबर को जो प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी उसमें आरबीआई के फैसले के बारे में जानकारी दे दी जाएगी.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया, देश में इतने लोगों की सैलरी है 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

बता दें कि आज सुबह 10 बजे से पीएमसी खाताधारक आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद पीएमसी खाताधारकों के 6 लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने आरबीआई अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में आरबीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से भी उनकी मुलाकात हुई. हालांकि बैठक में आरबीआई गवर्नर मौजूद नहीं थे क्योंकि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास मुंबई से बाहर हैं. इस बैठक के खत्म होने के बाद आजाद मैदान में प्रदर्शन कर रहे लोग लौट गए.

PMC

पीएमसी बैंक के खाताधारकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ आरबीआई की बातचीत के बाद प्रदर्शन में शामिल पीएमसी खाताधारक और कांग्रेस नेता चरण सिंह सप्रा ने कहा कि सभी 16 हजार खाताधारकों ने दीवाली नही मनाने का फैसला लिया है और जिन 6 खाताधारकों की मौत हुई है उन्हें 25 लाख रुपये की मदद दी जाए, ऐसी मांग आरबीआई से रखी गई है. चरण सिंह सप्रा उन 6 लोगों के डेलिगेशन में भी थे जिन्होंने आज आरबीआई के अधिकारियों के साथ बातचीत की है.

PPF खाता खुलवाया है तो जानें फॉर्म 'H' के बारे में, बेहद काम की है जानकारी

हालांकि ये बात साफ कर दी गई है कि आज की मीटिंग में कोई भी बात लिखित तरीके से नहीं दी गई है. अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो पीएमसी खाताधारक फिर आंदोलन करेंगे और इसके लिए आज़ाद मैदान में ज्यादा संख्या में जुटने की अपील की गई है.

क्या है पीएमसी बैंक मामला आपको बता दें कि 24 सितंबर को आरबीआई ने पीएमसी बैंक के लेनदेन पर रोक लगा दी थी. शुरुआत में आरबीआई ने छह महीने की अवधि में प्रति खाता निकासी सीमा 1000 रुपये तय की थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये और फिर 25,000 रुपये किया गया था. आरबीआई ने हाल ही में में फंसे पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिये निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति खाताधारक भी कर दी है. यह तीसरा मौका था जब आरबीआई ने ग्राहकों को राहत देते हुये निकासी सीमा बढ़ाई. रुपये निकाले जाने की सीमा तय किए जाने के बाद से ही पीएमसी खाताधारक प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें यह भी डर है कि कहीं बैंक में जमा पैसा डूब नहीं जाए.

यह भी पढ़ें-

INX मीडिया केस: सुप्रीम कोर्ट से चिदंबरम को जमानत, लेकिन अभी नहीं आ पाएंगे जेल से बाहर

2017 में भारत में हुईं 28 हजार लोगों की हत्याएं, योगी का राज्य नंबर 1, पढ़ें- NCRB रिपोर्ट की बड़ी बातें

आतंकी कैंपों पर भारत के हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, एक बार फिर दी परमाणु हमले की गीदड़भभकी

कमलेश हत्याकांड: 4 दिन बाद भी हत्यारे फरार, पुलिस ने आरोपियों की फोटो पहचानकर सूचना देने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget