एक्सप्लोरर

अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए RBI ने फिर दिलाया भरोसा, कहा- बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है

देश में बैंकिग सिस्टम को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंक आरबीआई ने फिर से कदम उठाया है और लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश के बैंकों को लेकर किसी तरह की खराब स्थिति नहीं है.

नई दिल्लीः जब से पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं तब से ही देश के बैंकिंग सिस्टम को लेकर कई अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. आज फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया है. रिजर्व बैंक ने इसके बारे में ट्वीट किया है और लोगों से न घबराने के लिए कहा है.

रिजर्व बैंक ने आज अपने ट्वीट में कहा कि कुछ इलाकों में को-ऑपरेटिव बैंकों समेत कई बैंकों को लेकर अफवाहें चल रही हैं जिनकी वजह से खाताधारकों में घबराहट है. आरबीआई सामान्य जनता को इस बात का भरोसा दिलाना चाहता है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है और ऐसी किन्हीं भी अफवाहों के आधार पर लोगों को घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है.

दरअसल 9 दिन पहले आरबीआई ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिए थे और बैंक के खाताधारकों के रोजाना 1000 रुपये से ज्यादा की रकम निकालने पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही अब बैंक किसी ग्राहक को नया लोन जारी नहीं कर पाएगा. हालांकि इसके बाद खाताधारकों में भारी पैनिक होने के चलते आरबीआई ने कुछ राहत का एलान किया और अकाउंट होल्डर्स को 10,000 रुपये निकालने की इजाजत दे दी.

अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए RBI ने फिर दिलाया भरोसा, कहा- बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है

इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और व्हाट्सएप और फेसबुक प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर कई मैसेज सर्कुलेट होने लगे जिसके बाद लोगों में घबराहट बढ़ती गई. इसको लेकर हाल ही में 25 सितंबर को भी आरबीआई की ओर से संदेश जारी किया गया था और लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने के लिए कहा गया था. आरबीआई ने उस संदेश के दौरान साफ-साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई कुछ कमर्शियल बैंकों को बंद करने जा रहा है जो कि पूरी तरह गलत हैं.

इसके अलावा 25 सितंबर को ही वित्त सचिव राजीव कुमार ने भी सामने आकर कहा कि किसी भी सरकारी बैंक को बंद करने का सवाल ही नहीं उठता है और वो विश्वास का प्रतीक हैं. इसकी बजाए सरकारी बैंकों को सरकार के जरिए और मजबूत किया जा रहा है, उनके लिए आर्थिक सुधार किए जा रहे हैं और उनमें पूंजी डाली जा रही है जिससे कि वो अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा कर सकें.

ये भी पढ़ें Jio का दीवाली धमाका ऑफरः 4जी फोन का दाम आधा किया, जानें कितने में खरीद सकते हैं बैंकिंग शेयरों में कमजोरी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में 1% की गिरावट देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री लगातार 11वें महीने गिरी, सितंबर में 27 फीसद की गिरावट खुशखबरी: SBI ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाई, फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा भी बढ़ाई गई उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर: अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे खराब सामानों की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget