एक्सप्लोरर

UPI New Feature: AI के जरिए यूपीआई से होगा भुगतान! नया सिस्‍टम लाने पर विचार कर रहा आरबीआई 

UPI Payment With AI: भारतीय रिजर्व बैंक अब एआई की मदद से यूपीआई पेमेंट करने के लिए नया सिस्‍टम लाने पर व‍िचार कर रहा है. केंद्रीय बैंक ने इसके लिए प्रस्‍ताव तैयार कर लिया है. 

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब यूपीआई को लेकर नया सिस्‍टम डेवलप करने पर व‍िचार कर रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के (AI) के जरिए से UPI पर संवादात्मक भुगतान की सुविधा लाने के बारे में सोच रहा है. आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक के बाद 10 अगस्‍त को गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यूपीआई में संवादात्‍मक भुगतान यूजर्स को एक अलग अनुभव देगा. 

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यूपीआई पर संवादात्‍मक भुगतान यूजर्स को भुगतान करने के लिए एआई स‍िस्‍टम के साथ बातचीत में शामिल होने में सक्षम बनाएगा. उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ने उपयोगकर्ताओ के लिए नई टेक्‍नोलॉजी प्रस्‍ताव‍ित की गई है. 

बैंक कैसे कर रहे एआई का उपयोग 

केंद्रीय बैंक की इस घोषणा के अलावा, प्राइवेट और पब्लिक सेक्‍टर के अन्य बैंक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के लिए एआई और मशीन लर्निंग (एमएल) टूल का उपयोग करके अपनी तकनीक पर बारीकी से काम कर रहे हैं. भारत में बैंक तेजी से अपने परिचालन में एआई बेस्‍ड सर्विस जैसी टेक्‍नोलॉजी को शामिल कर रहे हैं. चैटबॉट्स का उपयोग करने से लेकर फिनटेक फर्मों के साथ डील तक बैंक यह पता लगा रहे हैं कि नए जमाने की तकनीक को कैसे शामिल किया जाए. 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक एचडीएफसी बैंक के पास अपना चैटबॉट ईवा है. यह ग्राहकों और गैर-ग्राहकों को कर्जदाता की बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी पेश करता है. इसी तरह, एक्सिस बैंक कस्‍टमर्स के साथ संचार सेवाओं को बढ़ाने के लिए  ChatGPT के एंटरप्राइज वेरिएंट का उपयोग करने पर भी व‍िचार कर रहा है. वहीं देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि संचालन में बिजनेस एनालिटिक्‍स, AI और ML के उपयोग को बढ़ाएगा. 

रेपो रेट में नहीं कोई बदलाव 

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने एलान करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने 10 अगस्‍त को सर्वसम्‍मति से रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है. स्‍टैंडिंग डिपॉजिट फैसिल‍िटी रेट भी 6.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है और मार्जिनल स्‍टैंडिंग फैसिलिटी रेट, बैंक रेट भी 6.75 प्रतिशत पर बरकरार है. 

ये भी पढ़ें 

RBI ने घर खरीदारों को दी खुशखबरी, त्‍योहारी सीजन में भी होम लोन का नहीं बढ़ेगा बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget