एक्सप्लोरर

पीएमसी बैंक खरीदने के लिए तीन निवेशकों का ऑफर, आरबीआई कर रहा है मूल्यांकन

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पीएमसी बैंक को खरीदने के लिए तीन प्रस्तावों पर विचार चल रहा है. खुद पीएमसी बैंक भी इन प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है.

घोटाले में फंसे पीएमसी बैंक को खरीदने के लिए आरबीआई को तीन प्रस्ताव मिले हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह जानकारी शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. आरबीआई को बैंक के री-कंस्ट्रक्शन के लिए तीन प्रस्ताव मिले हैं, जिन पर विचार चल रहा है.

पीएमसी बैंक भी कर रहा है ऑफर का मूल्यांकन

पीएमसी बैंक के प्रशासक एके दीक्षित ने पिछले महीने बताया था कि तीन संभावित निवेशकों को उनके अंतिम प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए 1 फरवरी 2021 तक का समय दिया गया है. शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर ने कहा मुझे जानकारी दी गई है कि तीन अंतिम प्रस्ताव मिले हैं. मुझे यह बताया गया है कि पीएमसी बैंक खुद इन प्रपोजल का मूल्यांकन कर रहा है.

भारत पे और सेंट्रम पीएमसी खरीदने की होड़ में ? 

इससे पहले फिनटेक कंपनी भारत पे और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी सेंट्रम मुश्किल में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक को खरीदने की कोशिश संबंधित खबरें आई थीं. पीएमसी को-ऑपरेटिव बैंक पर फिलहाल कारोबार करने पर पाबंदी है. पीएमसी बैंक के खिलाफ कई लोन अनिमयमितता खास कर एचडीआईएल के प्रमोटरों को दिए लोन के मामले में जांच चल रही है. साथ ही इस बैंक के ग्राहकों का भी पैसा इसमें फंसा है.

इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक भारत पे के सीईओ अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि अगर हम पीएमसी बैंक का अधिग्रहण कर पाए तो हमारे सामने किसी बैंक को शून्य से शुरू करने की चुनौती खत्म हो जाएगी. अगर पीएमसी बैंक को खरीदने में सफलता मिल जाती है तो यह पहली दफा होगा जब किसी फिनटेक फर्मों को आरबीआई से बैंकिंग लाइसेंस मिलेगा.

आरबीआई ने 23 सितंबर, 2019 को पीएमसी बैंक मुंबई पर कई पाबंदी लगाई थी.  बैंक में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं. साथ ही बैंक ने रियल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल को दिए गए लोन की सही जानकारी नहीं दी थी. इसके बाद आरबीआई ने  पांच जून, 2019 को निकासी की सीमा प्रति डिपोजिट बढ़ा कर  50 हजार रुपये की थी. साथ ही बैंक पर  22 जून, 2020 तक  पाबंदी बढ़ा दी थी.

ये भी पढ़ें

डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों की शिकायत के लिए होगा एक नंबर, RBI ने किया ऐलान

आईपीओ बाजार में फिर होगा धमाल, दो दर्जन से ज्यादा कंपनियां बाजार में उतरने की कर रहीं तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget