एक्सप्लोरर

UPI: रिजर्व बैंक ने दी शानदार सुविधा, अब प्री-अप्रूव्ड लोन के जरिए भी कर पाएंगे यूपीआई ट्रांजेक्शन

RBI UPI Facility: बैंकों में पहले से मंजूर कर्ज की सुविधा से यूपीआई ट्रांसफर को मंजूरी दे दी गई है और अब से कस्टमर्स प्री-सेंक्शन्ड या प्री-अप्रूव्ड लोन या क्रेडिट लाइन से यूपीआई कर पाएंगे.

UPI New Facility: देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे जुड़ी सुविधाओं में भी इजाफा होता जा रहा है. अब इसी दायरे में एक और नई सुविधा जुड़ गई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम में अब से प्री-सेंक्शन्ड या प्री-अप्रूव्ड लोन या क्रेडिट लाइन को भी शामिल किया जा रहा है. 

ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा- आरबीआई

अभी तक यूपीआई सिस्टम के जरिये सिर्फ जमा रकम का ही लेनदेन किया जा सकता था और फिलहाल बचत खाते, ओवरड्रॉफ्ट खाते, प्रीपेड वॉलेट और क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकता है. हालांकि  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एलान किया कि लेनदेन के लिए बैंकों की तरफ से जारी प्री-अप्रूव्ड लोन फैसिलिटी को भी यूपीआई सिस्टम में शामिल करने से ग्राहकों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. देश के सेंट्रल बैंक के मुताबिक, ऐसा होने से यूपीआई की लागत भी कम हो सकती है और भारतीय बाजारों के लिए अनूठे प्रोडक्ट्स के विकास में मदद मिल सकती है.

आरबीआई ने अप्रैल में यूपीआई का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था

रिजर्व बैंक ने अप्रैल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. इसके तहत बैंकों में पहले से मंजूर कर्ज की सुविधा से स्थानांतरण या को स्थानांतरण की मंजूरी देने की बात कही गई थी. इसका अर्थ है कि प्री-अप्रूव्ड लोन फैसिलिटी से ट्रांसफर किया भी जा सकता है और फंड ट्रांसफर लिया भी जा सकता है.

कैसे करेगा ये काम

आरबीआई ने जानकारी दी कि इस सुविधा के तहत पहले से मंजूर लोन के जरिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक को ग्राहक को क्रेडिट इश्यू करने की सुविधा मिलती है. हालांकि ये शर्त है कि इसके लिए पहले से ग्राहक की अनुमति ली हुई हो. इस तरह के फंड के जरिए यूपीआई सिस्टम के तहत ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं.

अगस्त में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 10 अरब के पार

अगस्त में यूपीआई से लेनदेन 10 अरब का आंकड़ा पार कर गया है और जुलाई में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 9.96 अरब पर था. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बारे में खुशी जताते हुए कहा कि भारत में यूपीआई डिजिटल पेमेंट की रीढ़ बन गया है. यूपीआई के जरिए लाखों वो लोग भी औपचारिक वित्तीय सिस्टम से जुड़ पाए जिनके पास बैंकिंग सुविधा तक नहीं थी.

ये भी पढ़ें

तीन कंपनियों के साथ बड़ी तैयारी में मुकेश अंबानी! 5G, ग्रीन एनर्जी और FMCG में बढ़ा रहे निवेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget