एक्सप्लोरर

Cheap Home Loan: घर खरीदारों के लिए खुशखबरी, RBI के इस फैसले के बाद मिलता रहेगा सस्ता होम लोन, जानिए कैसे?

Cheaper Housing Loan: आरबीआई (RBI) ने आज मौद्रिक समीक्षा नीति के रिजल्ट जारी किए हैं. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका सीधा फायदा घर खरीदने वालों को मिलेगा.

Cheaper Housing Loan: आरबीआई (RBI) ने आज मौद्रिक समीक्षा नीति के रिजल्ट जारी किए हैं, जिसमें ब्याज दरों को यथावत रखा है यानी किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई है. आरबीआई के इस फैसले से घर खरीदारों को काफी फायदा मिलेगा. आरबीआई के इस फैसले के बाद घर खरीदने वालों को अभी भी सस्ती दरों पर ब्याज मिल जाएगा. इसके साथ ही घरों की मांग में भी सुधार होगा. 

निचली दरों पर मिलेगा ब्याज
रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले का स्वागत करते हुए क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने कहा, ‘‘रेपो और रिवर्स रेपो दर को अपरिवर्तित रखने का रिजर्व बैंक का उदार रुख निश्चित रूप से एक प्रगतिशील और सतर्क कदम है. खासकर ऐसे समय में जब पूरा उद्योग नई ओमीक्रोन लहर के संभावित प्रभाव का आकलन कर रहा है.’’ उन्होंने कहा कि होम लोन पर निचली ब्याज दर व्यवस्था जारी रहने से घर खरीदारों में भरोसा पैदा होगा और इससे मौजूदा आर्थिक पुनरुद्धार में भी मदद मिलेगी.

जानें क्या बोले नारेडको के चेयरमैन
नारेडको के वाइस चेयरमैन और हीरानंदानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र को निचली ब्याज दरों से लाभ होगा. उन्होंने कहा, ‘‘घर खरीदार इस ऐतिहासिक निचली ब्याज दरों का सबसे अधिक लाभ उठाना चाहेंगे.’’

7 फीसदी सालाना दर पर मिलेगा ब्याज
इंडिया सूथबी इंटरनेशनल रियल्टी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अमित गोयल ने कहा कि होम लोन पर ब्याज दर सात फीसदी सालाना पर बनी रहेगी. गोयल ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि आवास बाजार में मांग में और सुधार होगा. सभी की निगाहें अब आगामी बजट पर है. यदि सरकार बजट में होम लोन पर ‘कटौती’ को बढ़ाती है, तो यह रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला कदम होगा.’’

नारेडको-महाराष्ट्र के अध्यक्ष संदीप रनवाल ने कहा कि होम लोन पर निचली ब्याज दरें कम से कम इस साल के अंत तक जारी रहेंगी. इससे रियल एस्टेट उद्योग के साथ-साथ इकोनॉमी को प्रोत्साहन मिलेगा.’’ 

घरों की बिक्री में आएगा सुधार
हाउसिंग.कॉम, मकान.कॉम और प्रॉपटाइगर.कॉम के समूह सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि प्रमुख नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने का आरबीआई का निर्णय उम्मीदों के अनुरूप है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर पिछली कुछ तिमाहियों में घरों की बिक्री में लगातार सुधार हुआ है, तो इसकी मुख्य वजह कम ब्याज दर है.

भारतीय अर्बन के सीईओ (आवासीय) अशविंदर आर सिंह ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस कदम से निकट भविष्य में कम ब्याज दरों का दौर जारी रहेगा और इससे घरों की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा. एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के केंद्रीय बैंक के फैसले से कुछ समय तक निचली ब्याज दरों के मामले में यथास्थिति कायम रखने में मदद मिलेगी.

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि कम ब्याज दर व्यवस्था ने पिछली छह तिमाहियों में रियल एस्टेट क्षेत्र को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कोलियर्स इंडिया के सीईओ रमेश नायर ने कहा कि रेपो दर में बदलाव नहीं होने से रियल एस्टेट क्षेत्र की धारणा में और सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 दिसंबर से इन 31 ट्रेनों का कम हो जाएगा किराया, फटाफट चेक कर लें लिस्ट

Gold Price: आज सोना हो गया महंगा, चांदी 1100 रुपये हुई सस्ती, चेक करें Gold Latest Price

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget