एक्सप्लोरर

RBI ने रिस्क वेटेज, एसएलआर कम कियाः होम लोन सस्ता होने की उम्मीद

मुंबई: रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने भले ही नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन रिजर्व बैंक के फैसले की वजह से घर कर्ज सस्ता हो सकता है और ब्याज दर भी घट सकती है. रिजर्व बैंक के कदम से मकान के लिये कर्ज सस्ता हो सकता है.

घर कर्ज के नए रिस्क वेटेज मे कमी करने का फैसला किया गया. इसका मतलब ये हुआ कि घर कर्ज पर जोखिम को पूरा करने के लिए बैंकों को कम रकम अपने पास रखनी होगी. इससे कर्ज देने के लिए अतिरिक्त रकम उपलब्ध होगी जिससे कर्ज सस्ता हो सकेगा. खास तौर पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए ये काफी अच्छी खबर है क्योंकि आगे चलकर बैंक इसका फायदा ग्राहकों को दे सकते हैं जिससे होम लोन की ईएमआई कम होने की उम्मीद है.

आरबीआई के मुताबिक 75 लाख रुपये से ज्यादा के पर्सनल होम लोन के लिये रिस्क वेटेज 75 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी किया गया है. साथ ही 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच के कर्ज के लिये 35 फीसदी रिस्क वेटेज के साथ 80 फीसदी एकल एलटीवी अनुपात स्लैब पेश किया गया है.

वहीं स्टैटुअरी लिक्विडिटी रेश्यो यानी एसएलआर 20.5 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दिया. एसएलआर के तहत बैंकों को अपनी जमा का कुछ हिस्सा सरकारी बांड और सोने मे रखना होता है. अब इन सब के लिए 24 जून से कुछ कम रकम रखनी होगी. मतलब, कर्ज बांटने के लिए अतिरिक्त रकम उपलब्ध होगी जिससे ब्याज दर में कमी हो सकती है.

केंद्रीय बैंक ने पर्सनल होम लोन पर मानक संपत्ति प्रावधान घटाकर 0.25 फीसदी कर दिया है. मानक संपत्ति प्रावधान या प्रत्येक कर्ज के एवज में अलग रखी जाने वाली राशि को 0.40 फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी किया गया है. इससे आवास रिण पर ब्याज दर में कमी लाने में मदद मिलेगी.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें…पढ़ें… RBI ने आर्थिक विकास दर का अनुमान घटायाः 2016-17 में 7.3% ग्रोथ का अनुमान जेट एयरवेज का मानसून ऑफरः 1111 रुपये में करें हवाई सफर RBI ने नहीं घटाए रेपो-रिवर्स रेपो रेट: लोन सस्ते होने की उम्मीदें टूटी तेजी के बाद सेंसेक्स 31270 के करीब, निफ्टी 9660 के ऊपर बंद राहत ! ईपीएफओ ने आधार जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून तक बढ़ाई GST के बाद महंगे होंगे आईटी हार्डवेयर ! प्रस्तावित 28% रेट से लगेगा टैक्स कारोबारियों के लिये आएगी वन नाइट जर्नी वाली उदय एक्सप्रेसः रेलवे मौसम विभाग ने दी GOOD NEWS: मध्य भारत में 100% बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget