एक्सप्लोरर

नीतिगत ब्याज दर में कमी नहीं, रिजर्व बैंक ने विकास का अनुमान घटाया

विकास पर चल रही बहस को अब रिजर्व बैंक ने हवा दी है. अपनी ताजा रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक ने कहा है कि चालू कारोबारी साल यानी 2017-18 के दौरान ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 7.3 फीसदी के बजाए 6.7 फीसदी रह सकती है. जीवीए, विकास दर मापने का पैमाना है जिसका आकलन सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में टैक्स व सब्सिडी घटाने के बाद किया जाता है.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में किसी तरह के फेरबदल का नहीं फैसला किया है. इसका मतलब ये हुआ कि कर्ज फिलहाल सस्ते नहीं होने वाले.

बहरहाल, विकास पर चल रही बहस को अब रिजर्व बैंक ने हवा दी है. अपनी ताजा रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक ने कहा है कि चालू कारोबारी साल यानी 2017-18 के दौरान ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 7.3 फीसदी के बजाए 6.7 फीसदी रह सकती है. जीवीए, विकास दर मापने का पैमाना है जिसका आकलन सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में टैक्स व सब्सिडी घटाने के बाद किया जाता है.

दूसरी ओर बुरी खबर महंगाई के मोर्चे पर है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि राज्स स्तर के सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी, खरीफ की पैदावार में कमी की आशंका और किसानों की कर्ज माफी योजना के साथ केंद्र की ओर से स्टीमुल्स देने की संभावनाएं खुदरा महंगाई दर को बढ़ा सकती है.

आऱबीआई के मुताबिक, उपभोक्ता मांग में कमी, निवेश की सुस्त रफ्तार और निर्यात में गिरावट से कुल मांग में कमी आयी. दूसरी ओर जीएसटी की वजह से एक बार मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ा. बहरहाल, खेती बारी के मोर्चे पर स्थिरता दिख रही है. साथ ही सर्विस सेक्टर में भी कुछ सुधार आया है. बैंक आगे लिखता है कि खुदरा महगाई दर बढने की आशंका है. अगस्त में ये दर 3.4 फीसदी थी. पहले अनुमान था कि चालू कारोबारी साल यानी 2017-18 की दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) के बीच खुदरा महंगाई दर 4 से साढ़े चार फीसदी के बीच रहेगी. लेकिन अब आशंका है कि ये दर 4.2 फीसदी से 4.6 फीसदी के बीच रह सकती है. खुदरा महंगाई दर बढ़ने की आशंका का मतलब ये हुआ कि आगे नीतिगत ब्याज दर में शायद किसी तरह की कमी नहीं हो. वैसे ध्यान देने की बात ये है कि बढ़ोतरी के बावजूद खुदरा महंगाई दर सरकार और रिज्रव बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक लक्ष्य से कम ही रहेगी. खुदरा महंगाई दर 2 से छह फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य है.

रिजर्व बैंक ने कहा
  • नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई फेरबदल नहीं.
  • नीतिगत ब्याज दर वो दर जिसपर रिजर्व बैंक थोड़े समय के लिए बैंकों को कर्ज देता है.
  • अभी नीतिगत ब्याज दर छह फीसदी
  • ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) में हो सकती है कमी
  • जीवीए, विकास दर मापने का एक तरीका
  • जीवीए 7.3 फीसदी के बजाए 6.7 फीसदी रह सकता है
  • खुदरा महंगाई दर बढ़ने की आशंका
  • सरकारी कर्मचारियों के भत्तों और किसानों की कर्ज माफी से खुदरा महंगाई दर पर असर मुमकिन
  • खरीफ फसलों की पैदावार में संभावित कमी से भी खुदरा महंगाई दर पर पड़ सकता है असर
  • अगस्त के खुदरा महंगाई दर 3.4 फीसदी से बढ़ोतरी की आशंका
  • कारोबारी साल 2017-18 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में खुदरा महंगाई दर 4.2 फीसदी पहुंचने के आसार
  • कारोबारी साल 2017-18 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में खुदरा महंगाई दर 4.6 फीसदी पहुंचने के आसार
  • कारोबारी साल 2018-19 के दौरान खुदरा महंगाई दर पहली तिमाही के 4.6 फीसदी से तीसरी तिमाही में 4.9 फीसदी पर पहुंच सकती है
  • कारोबारी साल 2018-19 की चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.5 फीसदी पर आने की उम्मीद
  • घरेलू मांग को बढ़ाने के उपायों और टैक्स से कम कमाई का असर सरकारी खजाने के घाटे पर मुमकिन
  • कारोबारी साल 2017-18 में अगर घाटा आधा फीसदी बढ़ा तो महंगाई दर में चौथाई फीसदी की बढ़त संभव
  RBI ने नहीं दी कर्ज की दरों में राहतः रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget