एक्सप्लोरर

RBI News: नेट एनपीए 6 फीसदी से कम रहने पर ही बैंक दे सकते हैं शेयरधारकों को डिविडेंड, आरबीआई ने जारी किया ड्रॉफ्ट गाइडलाइंस

RBI Update: इससे पहले साल 2005 में नियमों में बदलाव किया गया था जिसमें एनपीए 7 फीसदी से कम रहने पर ही बैंक डिविडेंड देने की घोषणा कर सकते थे. 

RBI Update: आने वाले दिनों में जिस भी बैंक का नेट एनपीए 6 फीसदी से कम होगा केवल वही बैंक अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर सकते हैं. बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने डिविडेंड घोषित करने को लेकर ड्रॉफ्ट गाइडलाइंस जारी किया है जिसमें ये प्रस्ताव दिया गया है. साल 2005 के नियम के तहत पहले जिस बैंक का एनपीए 7 फीसदी से कम था केवल वहीं डिविडेंड देने की घोषणा कर सकते थे. 

आरबीआई ने डिविडेंड घोषित करने को लेकर जारी किए गए ड्रॉफ्ट गाइडलाइंस में कहा, जिस वित्तीय वर्ष के लिए लिए डिविडेंड देने की घोषणा की जा रही है इसमें नेट एनपीए रेश्यो 6 फीसदी से कम होना चाहिए. आरबीआई ने बताया कि वित्तीय स्थिरता के लिए लाए गए Basel III स्टैडंर्ड, पीसीए फ्रेमवर्क (Prompt Coorective Action Framework) में संशोधन और खास मकसद के लिए अलग बैंकों की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए डिविडेंड से जुड़े नियमों की समीक्षा कर गाइडलाइंस जारी किया गया है. 

आरबीआई ने नए दिशानिर्देश को वित्त वर्ष 2024-25 से लागू करने का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर्स से 31 जनवरी, 2024 तक सुझाव मांगे गए हैं. आरबीआई ने ड्रॉफ्ट गाइडलाइंस में डिविडेंड देने के प्रस्तावों पर विचार करते समय बैंकों के बोर्ड को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. 

डिविडेंड घोषित करने के पात्र बनने के लिए एक कमर्शियल बैंक के पास न्यूनतम 11.5 फीसदी पूंजी पर्याप्तता अनुपात का  होना जरूरी है. जबकि स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक के मामले में यह अनुपात 15 फीसदी और स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए 9 फीसदी निर्धारित किया गया है. 

आरबीआई ने डिविडेंड भुगतान रेश्यो पर ऊपरी सीमा को 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का भी प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव को मौजूदा मानदंडों में रियायत के रूप में देखा जा सकता है. विदेशी बैंकों के मामले में आरबीआई ने कहा है कि वे उसकी पूर्व-अनुमति के बगैर भारतीय परिचालन से अर्जित एक तिमाही या एक वर्ष का शुद्ध लाभ या सरप्लस अपने देश भेज सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: लोकसभा चुनावों से पहले मोदी सरकार सैलरीड - पेंशनधारकों को दे सकती है सौगात, 75,000 रुपये किया जा सकता है स्टैंडर्ड डिडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget