एक्सप्लोरर

RBI New Rules: एक अगस्त से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम, ATM से पैसा निकालना भी होगा महंगा

RBI New Rules: जून के महीने में आरबीआई ने कहा था कि एटीएम पर लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क को 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है. आरबीआई द्वारा घोषित की गई बढ़ोतरी 1 अगस्त से प्रभावी होगी.

नई दिल्ली: अगस्त के महीने में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जो दिन-प्रतिदिन के बैंकिंग कार्यों को प्रभावित करेंगे और अन्य क्षेत्रों पर भी प्रभाव डालेंगे. बैंकों के साथ लेनदेन करने वालों को 1 अगस्त से लागू होने वाले बदलावों के बारे में पता होना चाहिए. एक अगस्त से बैंकिंग से जुड़े कई शुल्कों में बढ़ोतरी होने वाली है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने जून में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय स्वचालित समाशोधन गृह (एनएसीएच) 1 अगस्त 2021 से सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होगा. एनएसीएच, एक थोक भुगतान प्रणाली है जो कि राष्ट्रीय पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित है. यह एक से कई क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा देता है जैसे कि लाभांश, ब्याज, वेतन और पेंशन का भुगतान. यह बिजली, गैस, टेलीफोन, पानी, ऋण के लिए आवधिक किश्तों, म्यूचुअल फंड में निवेश और बीमा प्रीमियम से संबंधित भुगतानों के संग्रह की सुविधा भी प्रदान करता है.

महंगा होगा एटीएम नकद निकासी
जून के महीने में आरबीआई ने कहा था कि एटीएम पर लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क को 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है. आरबीआई द्वारा घोषित की गई बढ़ोतरी 1 अगस्त से प्रभावी होगी. एटीएम के रखरखाव पर होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए नौ साल बाद इंटरचेंज शुल्क में बढ़ोतरी की गई है, जिसे बैंकों को वहन करना पड़ता है. गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए शुल्क 5 रुपये से 6 रुपये तक बढ़ा दिया गया है.

आईपीपीबी द्वारा बैंकिंग शुल्क में संशोधन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने घोषणा की थी कि जो ग्राहक इसकी डोरस्टेप सेवाओं का उपयोग करेंगे, उन्हें अब अतिरिक्त शुल्क देना होगा. आईपीपीबी ने कहा है कि वह डोरस्टेप सेवा के लिए प्रत्येक अनुरोध के लिए 20 रुपये (प्लस जीएसटी) चार्ज करना शुरू कर देगा. यह 1 अगस्त से लागू होगा. वर्तमान में आईपीपीबी के जरिए दी जाने वाली डोरस्टेप बैंकिंग पर कोई शुल्क नहीं है. हालांकि जब आईपीपीबी कर्मी किसी ग्राहक के घर सेवा के लिए जाते हैं तो लेनदेन की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी.

आईसीआईसीआई बैंक शुल्क संशोधन
भारत के प्रमुख निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि वह अपने घरेलू बचत खाताधारकों के लिए नकद लेनदेन, एटीएम इंटरचेंज और चेक बुक शुल्क की सीमा को संशोधित करेगा. आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ये बदलाव 1 अगस्त से प्रभावी होंगे. शुल्क का संशोधन सभी नकद लेनदेन, जमा और निकासी के लिए लागू होगा. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, जिन ग्राहकों का बैंक में नियमित बचत खाता है, उन्हें चार मुफ्त लेनदेन की अनुमति है. आईसीआईसीआई के अनुसार मुफ्त सीमा से ऊपर के लोगों को प्रति लेनदेन 150 रुपये का शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: Bank Holidays in August 2021: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget