एक्सप्लोरर

RBI New Portal: आरबीआई का नया पोर्टल, मिनटों में मिल जाएगा लोन; कुछ ऐसे करेगा काम 

RBI Portal for Quicker Loan: भारतीय रिजर्व बैंक का नया पोर्टल लॉन्च हो चुका है. इसकी मदद से आप अब मिनटों में लोन अप्रूव करा सकते हैं. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगा. 

भारतीय रिजर्व बैंक का नया पोर्टल लॉन्च हो चुका है. आरबीआई लोन तक पहुंच को आसान बनाने के लिए यह पोर्टल पेश किया है. इसके तहत कर्जदाताओं को कुछ ही मिनटों में लोन की सुविधा दे दी जाएगी. साथ ही यह मिनटों में लोन से जुड़ी सभी जानकारियां भी प्रोवाइड कराएगा. 

भारतीय रिजर्व बैंक के इस पोर्टल की मदद से फ्रीक्सन लेस क्रेडिट का लाभ लिया जा सकता है. यह पोर्टल हर वर्ग के लोगों को इसका एक्सेस देगा. यह पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म एक एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे केंद्रीय बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिजर्व बैंक इनोवेशन हब की ओर से डेवलप किया गया है. इसमें एक ओपन आर्किटेक्चर, ओपन एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस ​(एपीआई) और मानक भी होंगे. इसके तहत सभी वित्तीय सेक्टर के प्लेयर प्लग एंड प्ले मॉडल से जुड़ सकते हैं. 

लोन प्रोसेस और डिस्ट्रीब्यूशन में कैसे करेगा मदद 

यह पोर्टल प्रोसेस को आसान बनाने के साथ ही यूजर्स के डाटा को रजिस्टर्ड करती है और लोन संबंधी सही जानकारी प्रोवाइड कराती है. किसी क्रेडिट या लोन को मंजूरी देने से पहले कर्जदाताओं को अक्सर जानकारी के कई सेट की आवश्यकता होती है. इस प्लेटफॉर्म पर मौजूदा समय में लोन की मंजूरी देने के लिए आवश्यक डेटा केंद्र और राज्य सरकारों, अकाउंट एग्रीगेटर्स, बैंकों और क्रेडिट सूचना ब्यूरो जैसी विभिन्न संस्थाओं से उपलब्ध है. ऐसे में अगर कोई लोन लेना चाहता है तो उसे प्रोसेस में ज्यादा समय नहीं लगेगा. इस पब्लिक प्लेटफॉर्म की वजह से आवश्यक डिजिटल जानकारी आसानी से पहुंच सकती है. 

कैसे मिलेगा जल्द लोन 

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि प्लेटफॉर्म को सूचना देने वालों तक पहुंच और उपयोग के मामले दोनों के संदर्भ में एक कैलिब्रेटेड फैशन में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करना है. आरबीआई का कहना है कि इससे लोन देने की लागत कम होगी और लोन जल्द से जल्द मिल जाएगा. 

किस तरह का मिलेगा लोन 

पायलट कार्यक्रम के दौरान, प्लेटफ़ॉर्म प्रति उधारकर्ता 1.6 लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड लोन, डेयरी लोन, एमएसएमई लोन, पर्सनल लोन और भाग लेने वाले बैंकों के माध्यम से होम लोन जैसे उत्पादों पर फोकस रहेगा. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: कॉमर्शियल यूज के लिए पट्टे पर जमीन देगी रेलवे! 7,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget