एक्सप्लोरर

RBI Repo Rate: मंहगे कर्ज से मिलेगा छुटकारा, जून में आरबीआई करने जा रहा है ये काम!

RBI: 6 अप्रैल को हुई एमपीसी बैठक के दौरान रिजर्व बैंक ने अपने रेपो रेट को होल्ड कर दिया था और अब एक बार फिर इसे स्थिर रह सकता है, लेकिन इन चीजों पर निर्भरता रहेगी.

Reserve Bank Of India: भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर लोगों को राहत दे सकता है. जून में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के दौरान आरबीआई रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी को रोक कर होल्ड पर रख सकता है. भारत के रेपो रेट तय करने वाले पैनल के सदस्यों का कहना है कि महंगाई से निपटने के लिए पिछले मई से हुई बढ़ोतरी पर्याप्त है. ऐसे में अभी केंद्रीय बैंक अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए स्थिर रख सकता है. 

हालांकि जून में होने वाले द्विमासिक समीक्षा के तहत रेपो रेट नहीं बढ़े इसके लिए दो मुख्य बातों को लेकर अलर्ट भी किया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैनल का कहा है कि अगर अधूरे मानसून से फार्म-गेट की कीमतों में महंगाई बढ़ती है और कच्चे तेल में तेजी आती है तो रेपो रेट में एक बार फिर इजाफा देखने को ​मिल सकता है. यानी कि ऐसा कहा जा सकता है कि रेपो रेट स्थिर रहने में मानसून और कच्चा तेल एक अहम रोल में हैं. 

महंगाई कंट्रोल रहने की उम्मीद 

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के छह सदस्यीय एमपीसी का मानना है कि कम मानसून के संभावित नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए महंगाई की गति अनिश्चित हैं. फिर भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अगली फसल का उत्पादन कम नहीं होता है या ​खाद्य पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं होती है महंगाई कंट्रोल में रहेगी.

'निविदा लागत का दबाव कम'

गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक में कहा कि एक साल पहले वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में नरमी उनके चरम स्तर से विनिर्मित वस्तुओं और सेवाओं के लिए कम इनपुट लागत दबाव में तब्दील हो रही है." ये महंगाई को कंट्रोल करने के लिए काफी है. बता दें कि ​आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने 6 अप्रैल को एमपीसी बैठक के दौरान रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करके सभी को हैरान कर दिया था. जबकि बड़े—बड़े एक्सपर्टस ने बढ़ोतरी की आशंका जताई थी. हालांकि अभी कुछ लोगों का मानना है कि ये दर फिर कभी बढ़ सकती है. 

2.5 फीसदी की बढ़ोतरी 

पिछले साल मई से ही आरबीआई एमपीसी की 8वीं बैठक हो चुकी है, जिसमें 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया गया है. मई से लेकर अभी तक रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यानी कि आपके लोन के ब्याज में कम से कम 2.5 फीसदी ब्याज बढ़ा है. ये बढ़ोतरी महंगाई दर को कंट्रोल करने के लिए किया गया है. 

ये भी पढ़ें

Different form of Gold: कितना खरा है आपका सोना! जानिए 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट के सोने के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget