एक्सप्लोरर

आरबीआई ने नहीं घटाए रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेटः कर्ज की ईएमआई नहीं होगी कम

आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है. कैश रिजर्व रेश्यो यानी सीआरआर भी 4 फीसदी पर बरकरार है.

नई दिल्लीः आपके लोन की ब्याज दरें कम होने की उम्मीदें इस बार आरबीआई की तरफ से पूरी होती नहीं दिख रही है. आरबीआई ने आज अपनी क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगित दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है. कैश रिजर्व रेश्यो यानी सीआरआर भी 4 फीसदी पर बरकरार है. मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी यानि एमएसएफ दर को 6.25 फीसदी पर बरकररार रखा है.

जीवीए ग्रोथ का अनुमान घटाया हालांकि आर्थिक मोर्चे पर एक और चिंता वाली खबर है. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2018 के लिए जीवीए ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.7 फीसदी से 6.6 फीसदी कर दिया है. वहीं, वित्त वर्ष 2019 में जीवीए ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

आपको बता दें कि ये लगातार तीसरी क्रेडिट पॉलिसी है जिसमें आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई ने अगस्त 2017 में दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की थी. हालांकि ब्याज दरों में बदलाव न होने से आपके कर्ज की ईएमआई के पीछे की दरों के सस्ती होने की उम्मीदें टूट गई हैं. हालांकि आरबीआई लंबे समय से बैंकों को अपनी निचली दरों का फायदा ग्राहकों को देने के लिए कहता आ रहा है.

आरबीआई के मुताबिक अप्रैल-सितंबर 2018 में खुदरा महंगाई दर 5.1-5.6 फीसदी रहने का अनुमान है. लगातार बढ़ती महंगाई के चलते आरबीआई ने दरों में बदलाव करने से परहेज किया है. दरअसल दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 17 महीने के उच्च स्तर 5.21 फीसदी पर जा पहुंची थी.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget