एक्सप्लोरर

RBI कर रहा है विचार, लोन मोरेटोरियम की अवधि तीन महीने और बढ़ाने की संभावना

इंडियन बैंक एसोसिएशन सहित कई क्षेत्रों ने मांग की गई है कि आरबीआई की तरफ से बैंकों को लोन मोराटोरियम की अवधि और बढ़ाने के लिए कहा जाए.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दिये जाने के बाद रिजर्व बैंक अब बैंकों के कर्ज की वापसी पर लगाई गई रोक की अवधि को भी तीन महीने और बढ़ाने के लिए विचार कर रहा है.

केन्द्रीय बैंक ने कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिये लगाये लॉकडाउन के कारण प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्हें तीन महीने तक बैंक कर्ज की किस्तें चुकाने से छूट दी है. यह छूट 31 मई तक के लिये दी गई थी.

सूत्रों का कहना है कि अब जबकि सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ा दिया है तब यह माना जा रहा है कि कर्ज किस्तों के भुगतान में छूट की अवधि को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिये. इंडियन बैंक एसोसिएशन सहित कई क्षेत्रों से इस अवधि को बढ़ाने के बारे में सुझाव दिये गए हैं.

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिये जाने के कारण कमाई का पहिया तेजी से आगे नहीं बढ़ पायेगा. ऐसी स्थिति में कई उद्योग, फर्में और व्यक्ति अपने कर्ज की किस्त नहीं चुका पायेंगे. रिजर्व बैंक की तीन महीने की छूट अवधि 31 मई को समाप्त हो रही है.

सार्वजनिक क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे में कर्ज वापसी पर रोक की अवधि को तीन महीने आगे बढ़ाना नियामक की तरफ से व्यवहारिक कदम होगा. अधिकारी ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में इस तरह का कदम कर्ज लेने वालों और बैंक दोनों के लिये मददगार होगा.

रिजर्व बेंक ने 27 मार्च को बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ग्राहकों के एक मार्च 2020 को बकाया सभी तरह के टर्म लोन पर वापसी किस्तों के भुगतान में तीन महीने के लिये रोक लगाने की पेशकश करने को कहा था.

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा कर्ज वापसी पर रोक के मुद्दे की समीक्षा भी की गई.

ये भी पढ़ें

दिल्ली सरकार ने वैट बढ़ाया, पेट्रोल 1.67 रुपये, डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget