एक्सप्लोरर

RBI गर्वनर की सैलरी में 3 गुना इजाफाः जानें कितनी हुई उर्जित पटेल की सैलरी !

नई दिल्लीः देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर की सैलरी में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है. केंद्र सरकार ने आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है. अब आरबीआई के गवर्नर की बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपये हो गई है जो पहले करीब 90 हजार थी. इसके पहले सभी भत्ते जोड़ने के बाद आरबीआई गवर्नर की सैलरी 2 लाख रुपये के आसपास होती थी. अब बेसिक सैलरी में 3 गुना इजाफा होने के बाद इसमें भत्‍तों को नियमानुसार शामिल किया जाएगा. गर्वनर और डिप्टी गवर्नर को ये सारी बढ़ी हुई सैलरी एक जनवरी 2016 से मिलेगी. कैबिनेट सचिव के बराबर हुई आरबीआई गवर्नर की सैलरी समाचार एजेंसी पीटीआई पर एक आरटीआई के हवाले से आई इस खबर के आधार पर कहा गया है कि अब आरबीआई गर्वनर का वेतन अब कैबिनेट सचिव के वेतन के बराबर होगा जबकि डिप्टी गर्वनर का मासिक वेतन सचिव स्तर के अधिकारी के वेतन के बराबर होगा. इसके अलावा केंद्र सरकार ने आरबीआई के चारों डिप्टी गवर्नर की बेसिक सैलरी भी 80 हजार रुपये महीने से बढ़ाकर 2.25 लाख रुपये कर दी है. इनकी बेसिक सैलरी 80,000 रुपये से बढ़कर 2.25 लाख रुपये हो गई है. आरबीआई गवर्नर की सैलरी थी कई बैंक अधिकारियों से कम! आरबीआई गवर्नर को उनके घर पर दो कारें 2 ड्राईवर समेत मिली हुईं हैं पर कोई सपोर्ट स्टाफ नहीं मिला है. रिजर्व बैंक के चारों डिप्टी गवर्नर आर गांधी, एसएस मूंदडा, एनएस विश्‍वनाथन और विरल वी आचार्य की सैलरी में भी लगभग 3 गुना इजाफे के बाद भत्तों में भी बढ़ोतरी होगी. ध्यान देने वाली बात है कि कई दूसरे निजी बैंक अफसरों की तुलना में आरबीआई के इन शीर्ष अधिकारियों की सैलरी बेहद कम थी. ये सारी जानकारी एक आरटीआई के माध्यम से हासिल हुई है. हाल ही में 21 फरवरी को एक आरटीआई के जवाब में वित्त मंत्रालय ने ये जानकारी उपलब्ध कराई है पर इस बढ़त के बाद आरबीआई गवर्नर्स और डिप्टी गवर्नस की ग्रॉस सैलरी कितनी हो गई है, इसका पूरा ब्यौरा नहीं दिया जा सका है. माना जा रहा है सैलरी रिवीजन के बाद उनकी ग्रॉस सैलरी तकरीबन 3 लाख 70 हजार रुपये हो जाएगी. उर्जित पटेल कब बने थे आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने नए 2016 सितंबर में आरबीआई गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था. 3 सितंबर को पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन इस पद से रिटायर हुए थे. रघुराम राजन की बेसिक सैलरी 90 हजार रुपये ही थी. उनके जाने के 6 महीने बाद आरबीआई गवर्नर की सैलरी में जोरदार इजाफा हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget