एक्सप्लोरर

India Inflation Data: अब नहीं सताएगी महंगाई! आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास बोले, महंगाई का बुरा दौर छूटा पीछे

India Retail Inflation: अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर जा पहुंचा था जिसके बाद इसे काबू में लाने के लिए आरबीआई को लगातार कर्ज महंगा करना पड़ा. अब महंगाई का बुरा दौर पीछे छूट चुका है.

India Inflation Data: साल 2022 में महंगाई ने आम लोगों को चौतरपा परेशान किया है. पेट्रोल-डीजल सीएनजी रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई ने तो परेशान किया ही साथ में  कर्ज महंगा होने के चलते ईएमआई भी महंगी हो गई. लेकिन आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महंगाई का खराब दौर अब पीछे छूट चुका है. 

महंगाई का बुरा दौर छूटा पीछे

मॉनिटरी पॉलिसी के एलान के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस में आरबीआई गर्वनर ने कहा कि कमोडिटी से लेकर कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते वैश्विक स्तर पर महंगाई कम हो रही है. पर साथ में उन्होंने ये भी कहा कि महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबरों के बावजूद अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती है. उन्होंने कहा, ''महंगाई हमारे यहां और विश्व स्तर पर कम हो रही है, लेकिन हमें अत्यधिक सतर्क रहना होगा. यदि जरूरी हो तो हमें कार्रवाई भी करनी होगी. इसलिए मैं कहता हूं कि मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है और आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है.'' आरबीआई गर्वनर ने महंगाई दर के पूर्वानुमान में कमी का बचाव करते हुए कहा कि आंकड़े इस ओर संकेत दे रहे हैं कि मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है.  उन्होंने कहा कि आरबीआई घरेलू परिस्थितियों और आने वाले आंकड़ों पर अपनी नजर बनाए रखेगा. 

महंगाई दर में कमी लाने पर फोकस

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक का प्रयास पहले मुद्रास्फीति को 6 फीसदी के संतोषजनक स्तर से नीचे लाना है. रेपो दर में 0.50 फीसदी के बजाय 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी आरबीआई की ओर से नरमी के संकेत के रूप में देखा जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा, ''मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और इसलिए हमारा तटस्थ रुख है. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने नीतिगत दर में बदलाव की मात्रा को कम कर दिया है. यह सबसे अहम बात है.''

भारत दुनिया में उम्मीद की एक किरण

आरबीआई गर्वनर ने ये भी कहा कि वृद्धि के परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो इस ‘निराशावादी’ दुनिया में भारत उम्मीद की एक किरण के रूप में दिखाई दे रहा है. दुनिया के कई देशों में मंदी की भी आशंका है. आपको बता दें बीते 8 महीने में मई 2022 के बाद से महंगाई दर में भारी उछाल के चलते आरबीआई रेपो रेट में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है. 

ये भी पढ़ें 

Railway Concession For Senior Citizen: सीनियर सिटीजंस को रियायती रेल टिकट देने पर संसद में क्या बोले रेल मंत्री! जानिए पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget