एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: जानिए 500 रुपये के भी नोट वापस लिए जाने की अटकलों पर क्या बोले आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास?

RBI News: आरबीआई ने तीन दिनों तक चली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद नतीजों का एलान किया है. जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है.

RBI MPC Meeting Update: 19 मई 2023 को अचानक आरबीआई ने ये एलान किया कि 2,000 रुपये के करेंसी नोट को वापस लिया जाएगा. 23 मई से लेकर 30 सितंबर, 2023 तक लोगों को 2,000 रुपये के करेंसी नोट बैंकों में जमा करने या एक्सचेंज करने की चार महीने की मोहलत दी गई है. 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने के कयास पिछले कई महीनों से लगाये जा रहे थे. संसद में भी सरकार से इसे लेकर सवाल पूछा गया था. 2,000 रुपये के करेंसी नोट को तो आरबीआई ने अब वापस ले लिया है. लेकिन अब 500 रुपये के नोट को भी वापस लेने की भी बाजार में लगातार अटकलें लगाई जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 500 रुपये के नोट को भी आरबीआई वापस लेगी? जिस पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सफाई पेश करते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया है. 

क्या 500 रुपये के करेंसी नोट भी होंगे वापस? 

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के फैसले के एलान के बाद प्रेस क्रॉंफ्रेस में आरबीआई गवर्नर से ये सवाल पूछा गया कि क्या 1,000 रुपये का नोट फिर से वापस लॉन्च किया जा सकता है? क्या 500 रुपये के नोट को वापस लिया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा कोई विचार भी नहीं है. उन्होंने इस बारे में आम लोगों से अटकलें ना लगाने की अपील की है. उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि ना तो उन्हें इसकी जानकारी है और ना ऐसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. 

नोटबंदी के बाद आया 2000 और 500 रुपये के नए नोट 

8 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को वापस लेते हुए नोटबंदी का एलान किया था. उसके बाद बैंकिंग सिस्टम में तेजी के साथ नगदी डालने के लिए आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में 2,000 रुपये और नए 500 रुपये के नए नोट को डाला था. 2018 के बाद से ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद हो चुकी थी. लेकिन 19 मई को आरबीआई ने 2000 रुपये के करेंसी नोट को वापस लेने का फैसला ले ही लिया जिसकी लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी. 

50 फीसदी 2000 रुपये के नोट आए वापस 

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि 31 मार्च 2023 तक बैंकिंग सिस्टम में 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट्स सर्कुलेशन में थे. लेकिन महज 16 दिनों में 1.80 लाख करोड़ रुपये यानि 50 फीसदी के करीब 2000 रुपये के नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक 85 फीसदी 2000 रुपये के नोट्स सीधे बैंक अकाउंट में डिपॉजिट किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंकों में 2000 रुपये के नोट्स जमा करने के लिए कोई होड़ या घबराहट भी नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा कि लोगों के पास चार महीने का समय है और वे आराम से बैंक में जाकर नोट डिपॉजिट या एक्सचेंज कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

RBI News: 16 दिनों में 2000 रुपये के 50% नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस, 1,000 रुपये के नोट लाने की संभावना से गवर्नर ने किया इंकार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget