एक्सप्लोरर

Rs 2000 Note: बढ़ गई 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन, रिजर्व बैंक ने अब दिया 7 अक्टूबर तक समय

Rs 2000 Exchange Deadline: 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए पहले लोगों के पास आज तक का ही समय था. अब उन्हें और समय मिल गया है...

अगर आप अभी तक 2000 रुपये के नोट नहीं बदल पाए थे और रिजर्व बैंक ने आपको बड़ी राहत दी है. सेंट्रल बैंक ने 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन अब 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है. इससे अब लोगों को नोटों को बदलने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल गया है.

उठ रही थी डेडलाइन बढ़ाने की मांग

पहले रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जमा कराने या बदलने के लिए 30 सितंबर यानी आज तक का समय दिया था. ऐसे कयास लग रहे थे कि रिजर्व बैंक डेडलाइन को बढ़ा सकता है. खासकर अनिवासी भारतीयों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग उठ रही थी. रिजर्व बैंक के ताजे कदम से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारण अभी तक 2000 रुपये के नोट बैंकों में न तो जमा करा पाए थे और न ही बदल पाए थे.

रिजर्व बैंक ने दी ये जानकारी

सेंट्रल बैंक ने 30 सितंबर को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने समीक्षा के आधार पर एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है. रिजर्व बैंक ने विज्ञप्ति में कहा, वापसी की प्रक्रिया का तय समय समाप्त होने वाला है. एक समीक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि 2000 रुपये के नोट को जमा कराने या बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बरकरार रखा जाए.

ये हुआ बड़ा बदलाव

हालांकि अब रिजर्व बैंक ने एक बदलाव किया है. अभी तक यानी 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट किसी भी बैंक ब्रांच में बदले जा सकते थे और लोग अपने अकाउंट में बैंक ब्रांच जाकर जमा करा सकते थे, अब यह व्यवस्था नहीं रहने वाली है. अब 2000 रुपये के नोट सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में बदले जा सकते हैं. रिजर्व बैंक के इन 19 ऑफिस में लोग 2000 रुपये के नोट को अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं.

लिमिट रहेगी बरकरार

बदले जा सकने वाले नोटों की अधिकतम लिमिट अभी भी बरकरार रहने वाली है. यानी एक बार में ज्यादा से ज्यादा 20 हजार रुपये की वैल्यू के नोट एक्सचेंज हो पाएंगे. मतलब आप एक बार में 2000 रुपये के सिर्फ 10 नोट को बदलवा सकते हैं.

पोस्ट से भेजने की सुविधा

सेंट्रल बैंक ने लोगों को पोस्ट से नोट भेजने की भी सुविधा दी है. भारत में रहने वाले लोग देश के किसी भी हिस्से से रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस में से कहीं भी पोस्ट के जरिए 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं, जिन्हें उनके बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए पहचान पत्र/डॉक्यूमेंट भी देने होंगे.

ये भी पढ़ें: आ गया 2000 रुपये के नोटों की विदाई का वक्त! भारत की अर्थव्यवस्था पर कैसा होगा इसका असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
67 से टूटकर ₹50 पर आई चीनी, पर आपको क्यों नहीं मिल रही सस्ती? जानें खेल
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
GDP 7.8% हुई, फिर भी आपकी जेब खाली क्यों? नवंबर के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
GDP 7.8% लेकिन बचत क्यों नहीं बढ़ी? कुंडली से समझें आगे का हाल
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?

वीडियोज

Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Bihar Flood Alert News: बिहार में आएगी नेपाल जैसी त्रासदी? | Ganga | Gandak | ABP
Mathura Janmashtami 2026 | Breaking News: जन्माष्टमी के रंग से रंगे लोग, भारी उत्साह
Breaking News | Bihar Flood Alert News: आधा हिंदुस्तान पानी-पानी! | Ganga | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Embed widget