एक्सप्लोरर

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, जानें आपकी जेब के लिए क्या है इसके मायने!

RBI: बढ़ती महंगाई के मद्देनजर ब्याज दर महंगे होने की जो संभावना जताई जा रही थी उसपर फिलहाल विराम लग गया है. जो लोग बैंक से कर्ज ले चुके हैं उनकी ईएमआई फिलहाल महंगी नहीं होने जा रही.

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022 23 की पहली द्विमासिक कर्ज नीति की समीक्षा का ऐलान कर दिया है जिसमें ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरबीआई गवर्नर ने मंत्री पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है इसका अर्थ यह हुआ कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर ब्याज दर महंगे होने की जो संभावना जताई जा रही थी उसपर फिलहाल विराम लग गया है. जो लोग बैंक से कर्ज ले चुके हैं उनकी ईएमआई फिलहाल महंगी नहीं होने जा रही और जो लोग होमलोन या कोरलोन लेने की सोच रहे हैं उन्हें सस्ते कर्ज का फायदा फिलहाल मिलता रहेगा. 

फिलहाल सस्ता रहेगा कर्ज
प्रॉपर्टी डेवलपर्स भले ही घरों की कीमतों में इजाफा कर रहे हों, ऑटोमोबाइल कंपनियां भले ही कार के दाम बढ़ा रही हों एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन भले ही एजुकेशन फीस बना रही हों लेकिन आरबीआई के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले से होम लोन, कार लोन या एजुकेशन लोन फिलहाल महंगा नहीं होने जा रहा है. वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर और बैकिंग मामलों के जानकार अशवनी राणा कहते हैं कि, रिजर्व बैंक ने महंगाई से जूझ रहे देशवासियों को भले ही ब्याज दरें घटाए जाने की राहत नहीं दी है, लेकिन  ब्याज दरें नहीं बढ़ाकर बैंकों के ग्राहकों को बड़ी राहत ही दी गई है।

बढ़ती महंगाई बनी चिंता का सबब
हालांकि ये स्थिति कितने दिनों तक जारी रहती है इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए 2022-23 के लिए 5.7 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान जताया है जो कि 2021-22 में 4.5 फीसदी था. हालांकि फिलहाल खुदरा महंगाई दर आरबीआई के अनुमान के कहीं ज्यादा 6 फीसदी के ज्यादा है. महंगे कमोडिटी के दामों के चलते महंगाई में तेजी आने की संभावना है. 

आने वाले दिनों में कर्ज हो सकता है महंगा
आरबीआई गवर्नर ने साफ तौर पर कहा है कि अब सेंट्रल बैंक की प्राथमिकता महंगाई पर नकेल कसने की है.  इसका अर्थ यह हुआ कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर आरबीआई आने वाले दिनों में कर्ज को महंगा कर सकता है माना जा रहा है कि अगली कर्ज नीति का जब आरबीआई घोषणा करेगी तो उसमें ब्याज दरों में बदलाव हो और कर्ज महंगा भी हो सकता है. इसके संकेत इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बैंक लगातार डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं लेकिन कर्ज पर नहीं. लेकिन बचत पर ब्याज दरें बढ़ने का मतलब है कि कर्ज के भी आने वाले दिनों में महंगा होना तय है. 

ये भी पढ़ें

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, रेपो रेट 4% पर रहेगा बरकरार, RBI ने कहा- इकॉनोमी को अभी सपोर्ट की जरूरत

RBI Monetary Policy: रूस यूक्रेन युद्ध से चलते आर्थिक विकास को हो सकता है नुकसान, 2022-23 में 7.2% GDP का लक्ष्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget