एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: नहीं बढ़ेगी नोट बदलने की डेडलाइन, आज आखिरी मौका, फिर कागज के टुकड़े बराबर रह जाएगी वैल्यू

2000 Rupee Note Exchange: रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन पर बड़ी जानकारी दी है. केंद्रीय बैंक ने साफ कर दिया है कि 30 सितंबर के बाद ग्राहक 2000 रुपये के नोट नहीं बदल पाएंगे.

2000 Rupee Note Exchange Deadline: 2000 रुपये के नोट को बदलने की डेडलाइन पर रिजर्व बैंक ने स्थिति साफ कर दी है. सेंट्रल बैंक ने साफ कहा है कि लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए और समय नहीं मिलने वाला है. अगर आज तक नोट नहीं बदले गए तो कल से उनकी वैल्यू सिर्फ कागज के एक टुकड़े के बराबर रह जाएगी. मिंट की एक रिपोर्ट में न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा गया है, रिजर्व बैंक ने यह साफ कर दिया है कि वह 2000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाने वाला है. ऐसे में आपके पास 2000 के नोट बदलने का आज आखिरी मौका है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि रिजर्व बैंक विदेश में रहने वाले भारतीयों और NRI के लिए 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन को आगे 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा सकता है. अब अगर एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो मतलब निकलता है कि 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए आज के बाद समय नहीं मिलने वाला है.

RBI ने 2000 रुपये के नोटों को कर दिया था चलन से बाहर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था. इसके लिए बैंक ने लोगों को 4 महीने का वक्त दिया था ताकि वे आसानी से अपने बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पुराने नोट बदल सकें. इसकी डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 यानी शनिवार को खत्म हो रही है. अगर आपने अभी तक इस काम को नहीं किया है तो आज आपके पास आखिरी मौका है. ध्यान रखें, रिजर्व बैंक ने एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये तक के 2000 के नोट बदलने की लिमिट तय कर रखी है.

कितने नोट बैंकिंग सिस्टम में आए वापस?

2 सितंबर को रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक करीब 93 फीसदी 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं. ऐसे में इ नोटों की कुल वैल्यू  3.32 लाख करोड़ रुपये है. वहीं अभी भी करीब 24,000 करोड़ रुपये यानी 7 फीसदी राशि का बैंकिंग सिस्टम में आना बचा हुआ है. मिंट में छपी खबर के मुताबिक अलग-अलग बैंकों से लिए गए डाटा के मुताबिक 87 फीसदी जमा किए नोटों की राशि को बैंक खाते में डिपॉजिट कर दिया गया है. वहीं बाकी 13 फीसदी राशि को दूसरे नोटों से एक्सचेंज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

कैब ड्राइवर के खाते में बैंक ने गलती से भेज दिए थे 9000 करोड़ रुपये, अब MD ने दे दिया इस्तीफा! जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget