एक्सप्लोरर

RBI Bulletin: RBI ने 2023 को बताया चुनौतीपूर्ण साल, वैश्विक विकास धीमा रहने का जताया अनुमान

RBI On Monetary Policy: आरबीआई ने अपने मासिक बुलेटिन में 2023 को देश और दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण वर्ष बताया है. जानिए RBI क्या है कहा..

RBI On Global Economic Environment: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अपना मंथली बुलेटिन (RBI Bulletin) जारी कर दिया है. आरबीआई ने शुक्रवार 17 फरवरी को बुलेटिन में कहा कि यह साल 2023 अब भी एक चुनौतीपूर्ण वर्ष साबित होगा. देश और दुनिया की केंद्रीय बैंकों के लिए चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक माहौल को देखकर लग रहा है, कि यह साल कई तरह की आर्थिक मुश्किलें पैदा कर सकता है. साथ ही कहा कि मौद्रिक नीति (Monetary Policy) को आसान बनाना बड़ी चुनौती जैसा होगा. जानिए इस बुलेटिन में क्या है खास.

धीमा रहेगा वैश्विक विकास 

आरबीआई (RBI) की तरफ से हर महीने इस बुलेटिन को जारी किया जाता है. RBI ने कहा कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों को यह पता लगाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है कि अगर वैश्विक विकास धीमा पड़ता है, तो उन्हें क्या करना चाहिए. अगर महंगाई ऊंची बनी रही, तो उनका सबसे बुरा डर सच में बदल जाएगा.

वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका 

आरबीआई ने अपने मंथली बुलेटिन में भारत और विदेश दोनों में आर्थिक विकास को लेकर जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया कि कई झटकों के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में साल 2023 के दौरान महत्वपूर्ण रूप से आर्थिक विकास कम होने का अनुमान है. हाल ही में, कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के प्रतिबंधों में ढील के बाद मार्केट में तेजी देखने को मिली है. वही महंगाई को कम करने के लिए RBI ने कई ठोस कदम उठाए है. इसके बाद कुछ बैंकों ने अपनी ब्याज दर में इजाफा कर दिया है. 

इतनी रहेगी जीडीपी

वही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund's) ने भारत के लिए वित्त वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product) की वृद्धि के अनुमान को क्रमशः 6.8 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. आईएमएफ का कहना है कि, भारत में जीडीपी विकास दर 2022-23 में 6.8 प्रतिशत से घटकर 2024-25 में 6.8 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले 2023-24 में 6.1 प्रतिशत हो जाएगा.

रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी 

देश में खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2022 में 7.79 फीसदी पर जा पहुंची थी, जिसके बाद आरबीआई ने छठी बार मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की. आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की. रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है. इसके चलते कर्ज महंगा हो गया है. इससे लोगों की ईएमआई महंगी हो गई है. उम्मीद है कि महंगे हो रहे कर्ज का सिलसिला अब रुक जाएगा. 

ये भी पढ़ें-Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री सीतारामन ने कहा- मांग आधारित योजना है मनरेगा, बजटीय आवंटन में कटौती नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget