एक्सप्लोरर

RBI के आज के फैसलों के बाद EMI वालों को बड़ी राहत, जानिए- कैसे मिलेंगे फायदे ही फायदे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों को सलाह दी है कि वो कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए संकट के कारण लोन लेने वालों की ईएमआई अगले तीन महीनों के लिए टाल दें.

नई दिल्लीः आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज भारतीय बैंकों के लिए कई बड़ी राहत का एलान किया और उनके लिए लोन के मोर्चे से लेकर लिक्विडिटी बढ़ाने तक कई बड़े कदम उठाए हैं. सभी तरह के लोन चाहे वो होम लोन हो, कार लोन हो या पर्सनल लोन हो, इसके लिए आरबीआई ने एक अहम एलान किया है जिसका फायदा लोन लेने वालों को मिलेगा.

बैंक/एनबीएफसी को दिया गया 3 महीने का मोराटोरियम बैंकों और एनबीएफसी को आरबीआई द्वारा 3 महीने का मोराटोरियम दिया गया है जिसके तहत जो लोन लेने वाले अगले 3 महीनों तक ईएमआई नहीं चुका पाएंगे उनकी क्रेडिट रेटिंग पर कोई असर नहीं होगा और उनकी क्रेडिट रेटिंग खराब नहीं होगी. आरबीआई ने बैंकों को ये सलाह दी है कि वो अगले तीन महीनों तक ग्राहकों से लोन की ईएमआई लेना टाल दें और इस तरह ग्राहकों को राहत देने की मर्जी बैंकों को दे डाली है. माना जा रहा है कि कई बैंक अपने ग्राहकों को ईएमआई के लिए राहत दे सकते हैं जिसका फायदा आम जनता को मिल सकता है.

रेपो रेट 0.75 फीसदी घटाकर 4.40% किया आज आरबीआई ने रेपो रेट में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती की है और रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी कर दी है. इससे बैंकों को सस्ती दरों पर आरबीआई से कर्ज मिल पाएगा और इसका फायदा बैंक ग्राहकों को दे पाएंगे. आम लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि आरबीआई के इस फैसले से आपकी ईएमआई सस्ती होने की पूरी उम्मीद है.

आरबीआई ने कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) कम किया, बैंक नए कर्ज आसानी से दे पाएंगे आरबीआई ने कैश रिजर्व रेश्यो में पूरे 100 बेसिस पॉइंट या 1 फीसदी की कटौती कर दी है जिसके बाद सभी बैंकों का सीआरआर 4 फीसदी से घटकर 3 फीसदी हो जाएगा और बैंकों के पास इसके चलते 1.37 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी आएगी. इसके चलते बैंक ग्राहकों को इसका सीधा फायदा दे पाएंगे.

पिछली क्रेडिट पॉलिसी से अब तक सिस्टम में डाले 2.8 लाख करोड़ रुपये आरबीआई ने पिछली मौद्रिक नीति जो 6 फरवरी को आई थी तबसे लेकर अब तक सिस्टम में 2.8 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी वाली है. इसका फायदा बैंकों को भी मिल रहा है और बैंक इसके जरिए अपने ग्राहकों को और ज्यादा कर्ज सस्ती दरों पर दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें

RBI का बड़ा एलान: रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइंट की कटौती, नई दर 4.40 फीसदी हुई, EMI होगी सस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget