एक्सप्लोरर

Delegate Payment: एक ही बैंक अकाउंट से कई लोग चलाएंगे यूपीआई, साथ में इस्तेमाल कर पाएगा पूरा परिवार

What is Delegated UPI?: रिजर्व बैंक ने इस सप्ताह हुई एमपीसी की बैठक में यूपीआई से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए, जिसमें डेलिगेट फीचर की शुरुआत करना भी शामिल है...

भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सबसे उपयोगी टूल साबित हुई यूपीआई सर्विस अब और मजेदार होने वाली है. रिजर्व बैंक ने हालिया मौद्रिक नीति समिति की बैठक की बाद यूपीआई से जुड़ी एक नई सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे अब एक साथ पूरा परिवार यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएगा.

टैक्स पेमेंट के लिए बढ़ गई लिमिट

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस सप्ताह हुई एमपीसी बैठक के बाद जारी बयान में यूपीआई की नई सर्विस के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एमपीसी ने यूपीआई के जरिए टैक्स पेमेंट की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का फैसला लिया है. उसके अलावा डेलिगेटेड यूपीआई पेमेंट की शुरुआत करने का भी निर्णय हुआ है.

डेलिगेट को कर सकते हैं अथॉराइज

इसके बारे में रिजर्व बैंक ने कहा कि यूपीआई के लिए डेलिगेटेड पेमेंट का प्रस्ताव है. इस फीचर के तहत कोई यूजर किसी अन्य यूजर (डेलिगेट) को अपने अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने की सुविधा दे सकता है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यूपीआई के साथ डेलिगेट पेमेंट फीचर ऐड होने के बाद डिजिटल लेन-देन में और तेजी आ सकती है.

ऐसे काम करेगा डेलिगेट फीचर

यूपीआई के इस प्रस्तावित फीचर को ऐसे समझ सकते हैं. मान लीजिए अभी आपके पास यूपीआई अकाउंट है, जिससे आपका बैंक अकाउंट लिंक है. इसका इस्तेमाल अभी या तो आप कर सकते हैं या कोई दूसरा व्यक्ति जो आपका फोन यूज कर रहा है. नए फीचर की शुरुआत होने पर आप अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे व्यक्ति को यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा दे सकेंगे. आप अपने बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट करने के लिए किसी दूसरे यूजर (डेलिगेट) को अथॉराइज कर पाएंगे.

यूपीआई पेमेंट में आएगी बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के द्वारा प्रस्तावित इस सुविधा से कई यूजर्स जैसे आपके बच्चे, माता-पिता को आपके बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी. दूसरा व्यक्ति आपके बैंक अकाउंट से कितनी लिमिट तक यूपीआई पेमेंट कर सकता है, यह प्राइमरी यूजर यानी आप खुद से सेट कर सकते हैं. यूपीआई के जरिए अभी रोजाना करीब 50 करोड़ ट्रांजेक्शन हो रहे हैं. इस नए फीचर के आने के बाद अब इसकी रफ्तार और बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें:सिर्फ कुछ घंटों में चेक क्लियर होगा अब नहीं लगेंगे 2 दिन, आरबीआई गवर्नर का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget