एक्सप्लोरर

Ration Card बनवाने के लिए कर रहे हैं आवेदन तो रखें इन बातों का ख्याल, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

सरकार लोगों को दो तरह से राशन कार्ड बनवाने की सुविधा देती है. पहला कि आप किसी अधिकृत राशन की दुकान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. इसके अलावा आप ऑनलाइन भी राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

राशन कार्ड योजना के तहत सरकार हर साल करोड़ों लोगों को मुफ्त और सस्ती दरों पर राशन देती है. इस योजना को चलाने की पीछे सरकार का यह मकसद है कि इसकी मदद से देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग को आर्थिक सहायता मिल सके. कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान देश में करोड़ों लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त राशन जैसे गेहूं, चावल, चीनी, दाल आदि जैसे कई राशन की सामग्री दी गई थी.

इसके अलावा गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले वाले बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाते हैं. राशन प्राप्त करने के आलावा आप राशन कार्ड का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के रूप में भी कर सकते हैं. अगर आपका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है और आप इसके लिए अप्लाई करने वाले हैं तो हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. कई बार राशन कार्ड के लिए अप्लाई करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है जिसके कारण बाद में आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि राशन कार्ड बनवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

1. राशन कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अप्लाई करें
सरकार लोगों को दो तरह से राशन कार्ड बनवाने की सुविधा देती है. पहला कि आप किसी अधिकृत राशन की दुकान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. इसके अलावा आप ऑनलाइन भी राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कई बार साइबर अपराधी राशन कार्ड बनाने की नकली लिंक भेजकर लोगों की जानकारी चुराकर वह आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं. ऐसे में राशन कार्ड का आवेदन करने के लिए अपने राज्य की खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.

2. बैंक डिटेल्स सावधानी से भरें
आपको बता दें कि राशन कार्ड बनवाते वक्त आपसे बैंक डिटेल्स की जानकारी ली जाती है. लेकिन, ओटीपी या पिन नंबर जैसी जानकारी आपसे नहीं ली जाती है. अगर आपसे इस तरह की जानकारी की मांग की जा रही है तो इस तरह की जानकारी बिल्कुल न शेयर करें. अपने पिन और ओटीपी की जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

3. आधार पैन की जानकारी देते वक्त बरतें सावधानी
आजकल पैन कार्ड और आधार कार्ड एक जरूरी वित्तीय डॉक्यूमेंट बन चुके हैं. ऐसे में इन दोनों की जानकारी शेयर करते वक्त खास सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप किसी राशन की दुकान से राशन कार्ड का आवेदन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में अपने पैन कार्ड और राशन कार्ड की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के सामने न शेयर करें.  

ये भी पढ़ें-

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू कर रहा यह खास सेवा, नवरात्र के दौरान सफर में मिलेगी व्रत की थाली

BOB FD Rates: इस बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! एफडी की ब्याज दरों में किया इजाफा, देखें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget