एक्सप्लोरर

Rakesh Jhunjhunwala Death: जिस शेयर में करते निवेश वो आसमान की ऊंचाईयां छूता, स्टॉक मार्केट के पारस पत्थर थे झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला एक ऐसी शख्सियत थे जो जिस शेयर में भी निवेश करते आमतौर पर मुनाफा ही कमाते लेकिन इसे उनका भाग्य नहीं बल्कि योग्यता कहा जाए तो बेहतर होगा.

Rakesh Jhunjhunwala: जो पत्थर को भी छूकर सोना बना दे उसे पारस पत्थर कहते हैं. भारतीय शेयर बाजार की दुनिया के ऐसे ही पारस थे राकेश झुनझुनवाला. वो जिस शेयर को खरीद लेते वो आसमान की बुलंदियों तक पहुंचता. ये कहकर कि उनकी किस्मत अच्छी थी हम शेयर मार्केट की पेचीदगियों और उनके इनसे निपटने के खास टैलेंट को नजरअंदाज नहीं कर सकते.
 
कोई उन्हें भारत का वॉरेन बफेट कहता है तो कोई बिग-बुल कहकर से संबोधित करता है लेकिन वह हमेशा राकेश झुनझुनवाला ही बने रहे. एकदम आम से दिखने वाले राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार की इतनी बड़ी हस्ती थे कि जब सबके निवेश घाटे में जा रहे होते उस वक्त राकेश झुनझुनवाला मुनाफा कमाते थे. हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने शेयर बाजार में नुकसान नहीं झेला. 2008 की आर्थिक मंदी के दौरान राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 30 तक की गिरावट आई थी. लेकिन अपनी सूझबूझ के साथ उन्होंने 3-4 सालों में ही इसे रिकवर कर लिया.
 
आशावादी होने के साथ-साथ यथार्थवादी भी थे-
 
राकेश झुनझुनवाला का कहना था " मैं भले ही स्वभाव से आशावादी हूं लेकिन मैं भी गलत साबित होने का अधिकार रखता हूं". बाजार को लेकर उनका मशहूर कथन है कि- "बाजार तो मौसम की तरह होता है,आपको पसंद ना भी आ रहा हो ,तो भी झेलना होगा." जाहिर है कि राकेश झुनझुनवाला आशावादी होने के साथ-साथ यथार्थवादी भी थे. वो जानते थे कि जरूरी नहीं हर बार वो सही साबित हों.
 
बाजार में मुनाफे के साथ नाम भी कमाया-
 
राकेश झुनझुनवाला एक ऐसी शख्सियत थे जो जिस शेयर में भी निवेश करते आमतौर पर मुनाफा ही कमाते लेकिन इसे उनका भाग्य नहीं बल्कि योग्यता कहा जाए तो बेहतर होगा. उनके सबसे ज्यादा निवेश वाली कंपनियों को देखें तो पाएंगे कि उनके द्वारा किया गया निवेश यूं ही नहीं होता. वह कंपनी के शेयर खरीदने पर उसके भविष्य को भी निश्चित ही देखते थे. उनके सर्वाधिक निवेशों में टाटा मोटर्स, स्टार हेल्थ और टाइटन जैसी कंपनियां शामिल हैं. उनके बाजार संबंधी अनुमान ने उन्हें जबदस्त ख्याति भी दी. 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget