एक्सप्लोरर

Railway: अब पार्सल और माल रहेंगे बिलकुल सेफ, रेलवे शुरू करेगा OTP बेस्ड 'डिजिटल लॉक' सिस्टम

Railway News: अगर आप भी रेलवे के जरिए अपना सामान और माल पार्सल करवाकर भेजते हैं तो ये खबर आपको खुश कर सकती है. आपका माल और पार्सल खोने या चोरी होने की संभावना बिलकुल खत्म हो जाएगी.

Railway News: रेलवे माल ढुलाई और पार्सल ट्रेन (Parcel Trains) में वस्तुओं को चोरी होने से बचाने के लिए जल्द ही 'ओटीपी' (वन टाइम पासवर्ड) आधारित 'डिजिटल लॉक' सिस्टम का इस्तेमाल शुरू करने वाला है. एक सीनियर ऑफिशियल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इसका मतलब है कि आपके माल और पार्सल की सुरक्षा अब बेहतर तरीके से हो सकेगी और रेलवे में ढुलाई के दौरान इनकी चोरी की संभावना खत्म हो जाएगी.

माल, पार्सल की ढुलाई करने वाली ट्रेन में जल्द लगेंगे 'ओटीपी' बेस्ड 'डिजिटल लॉक'

इस सिस्टम का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक 'स्मार्ट लॉक' मुहैया किया जाता है. इसमें 'जीपीएस' (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है. इसकी सहायता से वाहन की मौजूदगी के स्थान का पता चलता है और माल चोरी की आशंका घट जाती है. अधिकारियों ने बताया कि यह सिस्टम सुरक्षित ओटीपी पर पूर्णत: आधारित होगी, जिसका उपयोग ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे खोलने और बंद करने में किया जाएगा.

कैसे काम करेगा ये सिस्टम

एक अधिकारी ने कहा, ''सफर के दौरान माल तक पहुंच संभव नहीं होगी. डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा. अभी, हम डिब्बे को सील करते हैं और हर स्टेशन पर सील के अनछुआ रहने को सुनिश्चित करते हैं.'' यदि दरवाजे से छेड़छाड़ या टक्कर होती है तो भी इसका पता चल सकेगा क्योंकि अधिकारी के मोबाइल नंबर पर एक अलर्ट मैसेज तुरंत चला जाएगा.

तीन रेलवे जोन कर रहे हैं कंपनियों की पहचान

उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे के एक कर्मचारी को ओटीपी प्राप्त होगा कि माल का लदान या उसे उतारने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सिस्टम आसान और सरल रहे. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन रेलवे जोन उन कंपनियों की पहचान करने के लिए सक्रियता से जुटे हैं, जो यह सेवा किफायती दर पर उसे मुहैया कर सके.

ये भी पढ़ें

UPI: इन 20 देशों के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब भारत में यूपीआई के जरिए कर सकेंगे पेमेंट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget