एक्सप्लोरर

सरपट भागने के बाद पटरी से क्यों उतरे रेलवे शेयर, 2 दिन में करीब 20 फीसदी टूटकर निवेशकों को दिया झटका

Railway Stocks Decline: रेलवे शेयरों में पिछले एक महीने से आ रही तेजी का सिलसिला थम गया है और 2 दिनों में ये शेयर 20 फीसदी की भारीभरकम गिरावट दिखा चुके हैं. जानें इसके पीछे की वजह क्या है-

Railway Stocks Decline: शेयर बाजार में रेलवे स्टॉक्स (Railway Stocks) की स्पीड आज भी बेहद धीमी नजर आ रही है. आज बुधवार को रेलवे स्टॉक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है क्योंकि इनमें प्रॉफिट बुकिंग यानी मुनाफावसूली नजर आ रही है. पीएसयू रेल स्टॉक्स जैसे कि रेल विकास निगम (RVNL), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशेन  (IRFC), रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आरआईटीईएस और इरकॉन इंटरनेशनल जैसे शेयरों में 11-17 फीसदी की गिरावट केवल 2 सेशन में देखी जा चुकी है. वहीं निजी रेलवे शेयरों जैसे टैक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में तो 20 फीसदी की गिरावट आज दर्ज की जा चुकी है.

मंगलवार को भी गिरे थे रेलवे स्टॉक्स

मगंलवार को देखे गए नुकसान से आगे बढ़कर रेलवे शेयरों में शार्प गिरावट देखी गई है और इस पैक में टीटागढ़ वैगन्स सबसे ज्यादा 10 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है.  इसके अलावा अन्य शेयरों की बात करें तो RVNL 5 फीसदी, IRFC 8 फीसदी. रेलटेल 7 फीसदी, इरकॉन 6 फीसदी आरआईटीईएस 1.4 फीसदी और टैक्समैको 6 फीसदी की गिरावट दिखा चुके हैं और सबसे ज्यादा गिरावट वाले टॉप लूजर्स में शामिल हो चुके हैं.

क्यों आई रेलवे शेयरो में भारी गिरावट

रेलवे शेयरों में पिछले एक महीने में भारी तेजी देखी गई और ये 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर आ गए थे. इस तेजी के बाद निवेशकों ने जमकर रेलवे शेयरों में मुनाफावसूली करने का सिलसिला शुरू कर दिया जिसके चलते रेल स्टॉक्स में कमजोरी आ गई.

पहले क्यों भाग रहे थे रेलवे स्टॉक्स

इस सोमवार यानी 11 सितंबर को रेलवे स्टॉक्स ने मजबूत ऊपरी दायरे में कारोबार देखा. इसके पीछे मुख्य रूप से जी20 में उठाए गए कदमों का असर दिखा जहां अमेरिका और सऊदी अरब ने एक इकनॉमिक कॉरीडोर बनाने का ऐलान किया जो खाड़ी देशों और दक्षिणी एशिया और इसके बाद क्रमशः यूरोप को जोड़ सकेगा. रेलवे स्टॉक्स में इन कदमों के लिए जाने की उम्मीद पहले से थी जिसके आधार पर सोमवार को इन शेयरों ने नया 52 हफ्ते का हाई बनाया था.  

एक्सपर्ट्स ने जताई थी करेक्शन की आशंका

पिछले हफ्ते रेलवे शेयरों में 14 फीसदी की तेजी देखी गई थी और पिछले एक महीने में 30 फीसदी से ज्यादा की उछाल के चलते एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे थे कि रेलवे स्टॉक्स कुछ मुनाफावसूली के दबाव में आ सकते हैं और दो दिनों में ऐसा ही देखा गया है.

ये भी पढ़ें

रिेटेल सेक्टर में होगी जॉब की भरमार; रिलायंस रिटेल, ट्रेंट, टाइटन, जैसे कई रिटेलर्स देंगे नौकरी के खूब मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget