एक्सप्लोरर

Railway Luggage: यात्रा के दौरान ज्यादा सामान ले जाना यात्रियों को पड़ सकता है महंगा, जानिए रेलवे की सलाह

Railway Luggage: ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप कितना भी लगेज अपने साथ ले जाएं. यहां जानें रेल मंत्रालय ने ज्यादा सामान लेकर जाने वाले यात्रियों के लिए कौनसी सलाह जारी की है.

Railway Luggage: सफर के दौरान अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को महंगा पड़ सकता है. रेलवे ने चेतावनी जारी करते हुए सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय से लगेज बुक कराने की सलाह दी है. इसके लिए यात्रियों को लगेज में सामान बुक करवाकर सामान ले जाने की सलाह दी गई है.

ट्रेन में ज्यादा सामान लेकर करते हैं सफर यात्री
दरअसल देश में लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेलवे हमेशा से लोगों की एक खास पसंद रहा है क्योंकि फ्लाइट के मुकाबले यात्री ट्रेन में सफर के दौरान अधिक सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि ट्रेन से भी सफर के दौरान सामान ले जाने को लेकर एक सीमा तय है लेकिन बावजूद इसके कई यात्री बहुत अधिक सामान लेकर ट्रेन में सफर करते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है यही वजह है कि रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए लगेज बुक करने की सलाह दी है.

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट
रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों से सफर के दौरान जरूरत से अधिक सामान लेकर सफर न करने की सलाह दी है. रेलवे मंत्रालय ने कहा, अगर सामान होगा ज्यादा, तो सफर का आनंद होगा आधा! अधिक सामान ले कर रेल यात्रा ना करें. सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय जा कर लगेज बुक कराएं.

लगेज को लेकर रेलवे के नियम जानें
रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री ट्रेन के सफर के दौरान 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा तक सकते हैं. अगर कोई इससे अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अलग से किराया देना होगा. दरअसल रेलवे के कोच के हिसाब से सामान का वजन अलग निर्धारित है. रेलवे के अनुसार, यात्री स्लीपर क्लास में अपने साथ 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं. वहीं एसी टू टीयर तक 50 किलो सामान ले जाने की छूट है. जबकि फर्स्ट क्लास एसी में 70 किलो तक सामान यात्री ले जा सकते हैं.

इन सामानों को ले जानें से बचें
गौरतलब है कि निश्चित सीमा से अधिक सामान होने पर यात्रियों से रेलवे अतिरिक्त शुल्क वसूल सकता है. इसके साथ ही रेल यात्रा के दौरान स्टोप, गैस सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबुदार वस्तुएं, चमड़ा या गीली खाल, पैकेजों में लाए जाने तेल, ग्रीस, घी, ऐसी वस्तुएं जिनके टूटने या टपकने से वस्तुओं या यात्रियों को क्षति पहुंच सकती है. रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना भी अपराध है. यदि यात्री इन प्रतिबंधित वस्तुओं में किसी तरह की वस्तु यात्रा के दौरान साथ लेकर जा रहे हैं तो रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

पार्सल सुविधा का लें फायदा
ऐसे में रेलवे यात्रियों को पार्सल सुविधा उपल्ब्ध करता है. इसके तहत यात्री सामान का किराया भरकर बिना किसी परेशानी के सफर का आनंद उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

GST Collection May: मई में GST कलेक्शन कुल 1.40 लाख करोड़ ₹ से ज्यादा, सालाना आधार पर 44 फीसदी बढ़ा

PM Kisan Nidhi: किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो क्या करें कि फटाफट आ जाए रकम, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China: फैक्ट्रियां बंद-खरीदार गायब, 3 साल के सबसे बुरे दौर में पहुंचा चीन, GDP में भारत से पिछड़ा!
China: फैक्ट्रियां बंद-खरीदार गायब, 3 साल के सबसे बुरे दौर में पहुंचा चीन, GDP में भारत से पिछड़ा!
जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Real Estate: रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget