एक्सप्लोरर

Railway in Budget: बजट ने थामी रेलवे स्टॉक की रफ्तार, दो में उछाल बाकी सभी शेयर में गिरावट

Railway Stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट से कुछ खास नहीं मिलने का असर रेलवे के विभिन्न स्टॉक्स पर दिखाई दिया. बीईएमएल और कंटेनर कॉर्प के शेयरों को छोड़कर सभी गिरावट की ओर गए हैं.

Railway Stocks: भारतीय रेलवे से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के स्टॉक अंतरिम बजट के बाद नीचे की ओर गए हैं. इन शेयरों में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेजी जारी थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 में कोई बड़े ऐलान नहीं किए. उन्होंने इसे सीमित रखा और ज्यादातर ध्यान सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर दिया. भारतीय रेलवे को इस बजट से कुछ बड़ा मिलने की उम्मीद थी, जो कि पूरी नहीं हुई. इसके बाद पिछले कुछ समय से निवेशकों की पहली पसंद बने रेलवे स्टॉक में गिरावट आने लगी और ज्यादातर रेलवे स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए.

बीईएमएल और कंटेनर कॉर्पोरेशन के शेयर ऊपर चढ़े 

बीएसई और एनएसई के मुताबिक, सिर्फ बीईएमएल (BEML) और कंटेनर कॉर्पोरेशन (CONTAINER CORPORATION) के शेयर बजट के बाद भी ऊपर गए हैं. बाकी सभी रेलवे स्टॉक नीचे जा रहे हैं. बीईएमएल के शेयर बीएसई पर लगभग 9.75 फीसदी ऊपर जाकर 3,848.00 रुपये पर और एनएसई पर 9.81 फीसदी उछलकर 3,849.00 रुपये पर बंद हुए. इसी तरह कंटेनर कॉर्पोरशन के शेयर बीएसई पर लगभग 3.66 फीसदी ऊपर जाकर 919.50 रुपये और एनएसई पर 3.53 फीसदी उछलकर 918.80 रुपये पर बंद हुए.

इन सभी शेयरों में रहा गिरावट का रुख 

इन दो स्टॉक के अलावा इरकॉन (IRCON), आईआरएफसी (IRFC), रेल विकास निगम (RAIL VIKAS NIGAM), आईआरसीटीसी (IRCTC), रेलटेल कॉर्प (RAILTEL CORP), राईट्स (RITES), टेक्समाको (TEXMACO RAIL) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (TITAGARH RAILSYSTEMS) के शेयरों में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है. ये सभी लाल निशान पर बंद हुए. 

तीन आर्थिक रेलवे कॉरिडोर बनाने का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. इन्हें एनर्जी, मिनरल व सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और हाई ट्रेफिक डेंसिटी कॉरिडोर के तौर पर जाना जाएगा. नए वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे को 2.55 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं. चालू वित्त वर्ष के लिए रेलवे को 2.4 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे. इन कॉरिडोर को पीएम गति शक्ति योजना के तहत विकसित किया जाएगा. इनकी मदद से लागत घटाने और क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी.   

वंदे भारत के मानकों पर बदले जाएंगे 40 हजार कोच  

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने वंदे भारत के मानकों के हिसाब से 40 हजार सामान्य रेल कोच में बदलाव किए जाएंगे. इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधाएं दी जा सकेंगी. 

ये भी पढ़ें 

Health Budget 2024: नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, अस्पतालों में होंगे बड़े बदलाव, वित्त मंत्री ने बजट में की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget