एक्सप्लोरर

PVR-INOX Shares Rally: विलय की घोषणा के बाद पीवीआर, आइनॉक्स के शेयरों में आई जबरदस्त उछाल

PVR-INOX Shares Rally: पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड (Inox Laser Limited) के विलय के फैसले के बाद सोमवार को दोनों ही कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया.

PVR-INOX Merger: मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड (Inox Laser Limited) के विलय के फैसले के बाद सोमवार को दोनों ही कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया. आइनॉक्स लेजर का शेयर बीएसई में 11.33 प्रतिशत उछलकर 522.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 19.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 सप्ताह के उच्चस्तर 563.60 रुपये तक गया था. पीवीआर का शेयर भी बीएसई में 3.06 प्रतिशत लाभ के साथ 1,883.50 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 9.99 प्रतिशत उछलकर 52 सप्ताह के उच्चस्तर 2,010.35 रुपये पर पहुंच गया था. 

विलय को दी मंजूरी
पीवीआर और आइनॉक्स ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को अपनी बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय को मंजूरी दे दी. 

दोनों कंपनियां पुराने नाम से ही करेंगी संचालन
दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का पुराने नाम से ही संचालन करेंगी जबकि संयुक्त कंपनी का नाम ‘पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड' होगा. विलय के बाद खुलने वाले नए सिनेमाघरों को ‘पीवीआर आईनॉक्स’ के नाम से ब्रांड किया जाएगा.

शेयर मार्केट को दी जानकारी
समझौते के मुताबिक, आईनॉक्स के पीवीआर के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 (आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर) का होगा. शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी में कहा गया, ‘‘इस विलय समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है.’’


जानें कितनी होगी हिस्सेदारी?
समझौते के तहत संयुक्त कंपनी में पीवीआर के प्रोमोटर्स की 10.62 प्रतिशत जबकि आईनॉक्स के प्रोमोटर्स की 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. 

1500 स्कीन की मल्टीप्लेक्स
पीवीआर के पास वर्तमान में देश के 73 शहरों में 181 एसेट्स हैं जिसमे वह 871 स्क्रीन का संचालन करती है. वही, आईनॉक्स के पास 72 शहरों में स्थित अपनी 160 एसेट्स में 675 स्क्रीन हैं.  इससे 1,500 स्कीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला अस्तित्व में आएगी.

ये भी पढ़ें

Demat Account Rules: अगले चार दिनों के भीतर डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट से जुड़ा ये काम निपटा लें, वर्ना बढ़ेगी मुश्किल

रूस-यूक्रेन युद्ध के जारी रहने से और उबलेगा कच्चा तेल, 130 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं दाम- भारत पर भी पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget