एक्सप्लोरर

Public Sector Bank Stock Price:इन सरकारी बैंक के शेयरों ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, PNB और BOB स्टार परफॉर्मर

Public Sector Bank Share Price: बीते एक साल सरकारी बैंकों के बैलेंसशीट सुधरने के बाद इन बैंकों के शेयरों में शानदार तेजी आई है. ये शेयर मल्टीबैगर बन चुके हैं.

Public Sector Bank Share: भारतीय शेयर बाजार में तेजी बरकरार है. दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाइफटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं. ये अलग बात है कि इस शानदार तेजी के बावजूद ज्यादातर स्टॉक्स इस दौर में पिछड़ गए हैं. लेकिन इस रिकॉर्ड तेजी में सरकारी बैंकों के शेयरों ने कमाल कर दिया है. ज्यादातर सरकारी बैंकों के शेयर ने 100 फीसदी तक का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया 145 का रिटर्न

सरकारी बैंक में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर पर नजर डालें तो एक साल पहले शेयर 77 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था जो अब 189 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. यानि एक साल में बैंक ऑफ बड़ौदा ने निवेशकों को 145 फीसदी का रिटर्न दिया है. पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर पर नजर डालें तो एक साल पहले शेयर 13 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो अब 31.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है. शेयर ने एक साल में 143 फीसदी का रिटर्न दिया है. केनरा बैंक के शेयर पर गौर करें तो एक साल पहले शेयर 171 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो अब 324 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में शेयर ने 90 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

PNB ने दिया 104% का रिटर्न

सेंट्रल बैंक के शेयर पर गौर करें तो एक साल पहले शेयर 16.25 रुपये पर कारोबार कर रहा जो अब 30.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में शेयर ने 88 फीसदी का रिटर्न दिया है. पंजाब नेशनल बैंक का शेयर एक साल पहले 28 रुपये पर कारोबार कर रहा जो अब 57.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पंजाब नेशनल बैंक के शेयर ने एक साल में 104 फीसदी का रिटर्न दिया है. 


क्यों आई बैंकिंग शेयरों में तेजी?

दरअसल पहले ये सभी बैंक भारी एनपीए के दबाव में थे. बैंकों का भारी नुकसान हुआ था. लेकिन पहले इन बैंकों के बैलेंसशीट को क्लीन किया गया. ऐसे कर्ज जिनकी वसूली संभव नहीं हो पा रही थी उन्हें बट्टे खाते में डाला गया. फिर से सरकार ने इन बैंकों में नए सिरे से पूंजी डाला जिसके बाद इन बैंकों का कायाकल्प हो सका. जिसके बाद ये बैंक मुनाफे में आ गए. और नतीजा ये है कि बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है. 

बैंकिंग शेयरों पर बुलिश थे बिगबुल 

आपको याद होगा शेयर बाजार के बिगबुल रहे राकेश झुनझुनवाला अपने देहांत से पहले सरकारी बैंकों के स्टॉक्स पर काफी बुलिश थे. अब कई ब्रोकरेज हाउस भी इन स्टॉक्स पर बहुत बुलिश थे. 

ये भी पढ़ें 

Railway Concession For Senior Citizen: सीनियर सिटीजंस को रियायती रेल टिकट देने पर संसद में क्या बोले रेल मंत्री! जानिए पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget