एक्सप्लोरर

Property Prices: लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल, बेतहाशा बढ़ीं प्राइम प्रॉपर्टी की कीमतें, इन 3 शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े भाव

Costliest Cities: भारत में इन दिनों प्राइम प्रॉपर्टी के बाजार में काफी गहमागहमी दिख रही है. दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत मांग निकल रही है...

देश के कई शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसने लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल बना दिया है. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि देश के 3 शहरों में जून तिमाही के दौरान प्राइम रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में 10 फीसदी से ज्यादा तक की तेजी आई है.

दाम बढ़ने के मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई

रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून 2024 के दौरान प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं. इन तीन महीनों के दौरान देश के तीन शहरों मुंबई, नई दिल्ली और बेंगलुरू में प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. मुंबई में तो ऐसी तेजी आई है कि वह दुनिया भर के प्रमुख शहरों में दाम बढ़ने की रफ्तार के मामले में दूसरे नंबर पर रहा है.

मुंबई में 13 फीसदी महंगे हुए ऐसे घर

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्वार्टर-2 2024’ के अनुसार, जून तिमाही के दौरान मुंबई में प्रॉपर्टी के दाम सालाना आधार पर 13 फीसदी की दर से बढ़े हैं. यानी मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें जून तिमाही में पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी बढ़ गई हैं. यह दुनिया के सभी प्रमुख शहरों में दूसरी सबसे तेज बढ़ोतरी है.

नई दिल्ली और बेंगलुरू में इतने बढ़े दाम

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी आवासीय संपत्तियों की कीमतें 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी के दाम साल भर पहले की तुलना में जून तिमाही में 10.6 फीसदी बढ़ गए. वहीं बेंगलुरू में ऐसी प्रॉपर्टी के दाम में सालाना आधार पर 3.7 फीसदी की तेजी आई. भाव में सबसे ज्यादा तेजी के हिसाब से नई दिल्ली दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरू 15वें पायदान पर है.

आगे भी रहने वाली है मजबूत ग्रोथ

दरअसल भारत दुनिया के सबसे प्रमुख रियल एस्टेट मार्केट में से एक है. नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट कहती है कि भारत में लोगों के पास पहले से ज्यादा पैसे आ रहे हैं और वे तेजी से अमीर बन रहे हैं. उसके साथ ही भारतीयों की आकांक्षाएं भी बढ़ रही हैं. इसी कारण भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में तेज ग्रोथ देखी जा रही है. घरेलू बाजार में रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान प्रीमियम सेगमेंट से आ रहा है. कंसल्टेंट को लगता है कि आने वाले दिनों में भी यह रफ्तार बरकरार रहने वाली है, क्योंकि भारत का आर्थिक परिदृश्य मजबूत बना हुआ है और लोगों की धारणाएं भी मजबूत हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो शहर जहां सबसे तेजी से महंगे हुए घर, टॉप 5 में आया भारत से इन दो का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget