एक्सप्लोरर

अटके कर मामलों में फंसी भारी रकम पर प्रधानमंत्री की चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने लंबित कर विवादों को लेकर चिंता जतायी है. उन्होने कहा कि इन मामलों में फंसी खासी बड़ी रकम का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण में किया जा सकता था. उन्होंने कर अधिकारियो से लंबित पड़े टैक्स विवादों को समाप्त करने के लिए नई कार्य योजना तैयार करने को कहा है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने विवादों में फंसे कर रकम को लेकर चिंता जतायी है. अब उन्होंने कर अधिकारियों से इस रकम की वसूली के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है.

केवल प्रत्यक्ष कर (इनकम टैक्स यानी आयकर, कॉरपोरेट टैक्स यानी निगम कर वगैरह) की ही बात करें तो 31 जनवरी 2017 को इनकम टैक्स कमिश्नर (अपील) के सामने लंबित 2.80 लाख से भी ज्यादा मामलों में 6.81 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम फंसी थी. इसी तरह 30 सितम्बर 2016 तक इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में 1.40 लाख करोड़ रुपये, हाई कोर्ट में 1.66 लाख करोड़ रुपये और सुप्रीम कोर्ट में साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम टैक्स मामलों के तहत फंसी पड़ी हुई है.

अटके कर मामलों में फंसी भारी रकम पर प्रधानमंत्री की चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न अपीलिय मंच पर लंबित कर विवादों को लेकर चिंता जतायी है. उन्होने कहा कि इन मामलों में खासी बड़ी रकम फंसी हुई है जिसका इस्तेमाल गरीबों के कल्याण में किया जा सकता था. उन्होंने कर अधिकारियो से दो दिन के सम्मेलन में लंबित पड़े टैक्स विवादों को समाप्त करने के लिए नई कार्य योजना तैयार करने को कहा.

जीएसटी पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था, वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी के फायदों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि इससे व्यवस्था में खुलापन तो आया है, साथ ही बड़ी बात ये है कि दो महीने में 17 लाख नए कर दाता जुड़े हैं. मोदी ने कहा है कि नई कर व्यवस्था का फायदा सभी व्यापारियों को मिले, इसके लिए जरुरी है कि सभी व्यापारी नई कर व्यवस्था से जुड़े. इसमें वो व्यापारी भी शामिल हैं जिनका सालाना कारोबार 20 लाख रुपये से कम है. प्रधानमंत्री ने कर अधिकारियों से ऐसे छोटे व्यापारियों के लिए खास व्यवस्था तैयार करने को कहा.

कर व्यवस्था में सुधार प्रधानमंत्री ने कर अधिकारियों से 2022 तक कर व्यवस्था को सुधारने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने को कहा. उन्होंने कहा कि केद्र सरकार ऐसा माहौल तैयार कर रही है जिसमें भष्ट्राचारियों को झटका लगेगा लेकिन ईमानदार करदाताओं के बीच भरोसा और विश्वास पैदा होगा. इस सिलसिले में उन्होने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों जैसे नोटबंदी, काला धन व बेनामी संपत्ति के खिलाफ कड़े कानून का जिक्र किया.

मोदी ने अधिकारियों से अपने कामकाज में सुधार लाने को कहा. उनकी राय में कामकाज में शीघ्र कार्रवाई के साथ-साथ प्रदर्शन को मापने जैसी बातें भी शामिल होनी चाहिए. मोदी की राय में करदाताओं से व्यवहार में मानवीय दखल नहीं के बराबर होने चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget