एक्सप्लोरर

जानिए कैसे बच्चों के Online Classes और Work From Home के लिये खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे!

Inflation Hits Hard: प्रीपेड टैरिफ प्लान के महंगे होने से बच्चों का ऑनलाइन क्लासेज के साथ वर्क फ्रॉम होम पर खर्च होने वाले डेटा के लिये भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

Prepaid Mobile Recharge to Cost More: महंगे पेट्रोल डीजल और महंगी सब्जियों के बाद अब मोबाइल फोन पर बातें करना और मोबाइल पर नेट सर्फिंग करना महंगा हो गया है. इतना ही नहीं बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज ( Online Classes)  के साथ वर्क फ्रॉम होम ( Work From home ) के लिये खर्च होने वाले डेटा के लिये भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

अब मोबाइल रिचार्ज भी महंगा

दरअसल देश की तीन में दो निजी टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल फोन का प्रीपेड प्लान महंगा कर दिया है. भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) और वोडाफोन आईडिया ( Vodafone Idea) ने प्रीपेड टैरिफ को 20 से 25 फीसदी तक महंगा कर दिया है. एयरटेल का टैरिफ 26 नवंबर तो वोडाफोन आइडिया का टैरिफ 25 नवंबर से महंगा होने जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही रिलायंस जियो भी टैरिफ बढ़ा सकती है. ऐसे में मोबाइल रिचार्ज कराने के लिये आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

इससे पहले दिसंबर 2019 में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया था. दरअसल भारत में माना जाता है कि मोबाइल टैरिफ दुनिया में सबसा सस्ता है. टेलीकॉम कंपनियों ने कई बार रेग्युलेटर ट्राई से बेस टैरिफ बनाये जाने की मांग की जिसे ट्राई खारिज कर चुका है. लेकिन एयरटेल वोडाफोन आइडिया रिलायंस जियो से प्रतिस्पर्धा के चलते टैरिफ बढ़ाने से परहेज कर रहे थे. 

लेकिन अब कंपनियों की लागत बढ़ रही थी ऐसे में उनके पास टैरिफ बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अगले साल उन्हें 5जी स्पेक्ट्रम के बोली में भी हिस्सा लेना है, जिसके लिये उन्हें रकम की जरुरत है. 

टेलीकॉम सेक्टर को देना पड़ा बेलआउट पैकेज

हाल ही में वोडाफोन आइडिया के खराब वित्तीय हालत के मद्देनजर सरकार को बेलआउट पैकेज घोषित करना पड़ा है जिससे उसे वित्तीय सकंट से बचाया जा सके.  

यह भी पढ़ें: 

Vodafone Idea Prepaid Mobile Tariff Hike: मोबाइल रिचार्ज कराना हुआ महंगा, एयरटेल के बाद वोडाफोन आईडिया ने भी बढ़ाया प्रीपेड टैरिफ

 

PM Kisan Scheme: 15 दिसंबर को करोड़ों किसानों के खाते में आ जाएंगे 2000 रुपये! फटाफट लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget