एक्सप्लोरर

Power Stocks Shines: जानें क्यों पावर सेक्टर से जुड़े शेयरों में आई जबरदस्त तेजी?

Power Companies Shares: पावर जेनरेशन का कैश फ्लो बेहतर हुआ है क्योंकि पावर डिस्ट्रूीब्यूशन कंपनियों ने इन कंपनियों के बकाये का भुगतान किया है.

Power Stocks Shines: देशभर चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी है. लेकिन इस गर्मी ने शेयर बाजार में लिस्टेड पावर स्टॉक्स यानि उन कंपनियों के शेयर जो बिजली उत्पाद करती है उनमें बीते डेढ़ से दो महीने में गजब की तेजी नजर आ रही है.  

भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग 
दरअसल तापमान में बढ़ोतरी के चलते बिजली की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. लोग मार्च महीने में ही एयर कंडीशनर चलाने को मजबूर थे. बिजली की भारी मांग के चलते स्पॉट मार्केट में 20 रुपये प्रति किलोवाट तक रेट चला गया था जो कि फरवरी में केवल 4 रुपये प्रति किलोवाट था. राज्यों को और बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को महंगे दाम पर बिजली पर बिजली खरीदना पड़ रहा था. जिसका प्रोडक्शन कंपनियों को खुब लाभ हुआ. बाद में सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन ने पावर टैरिफ पर 12 रुपये का कैप लगा दिया. 

स्पॉट मार्केट में बेची महंगी बिजली
दरअसल पावर जेनरेशन कंपनियां लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत बिजली तो बेचती ही हैं साथ ही अपने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा स्पॉट मार्केट या शार्ट टर्म मार्केट में भी बेचती हैं जहां उन्हें मांग में तेजी के चसते ऊंची कीमत मिलती है. वहीं कोयले की सप्लाई में कमी के चलते बिजली संकट पैदा होने के आसार है जिससे बिजली की मांग बढ़ेगी तो उत्पादन करने वाली कंपनियों को बेहतर कीमत मिलेगी. यही वजह है कि अडानी पावर हो, टाटा पावर, जेएसडब्ल्यु पावर या पावर ग्रिड या एनटीपीसी सभी कंपनियों के शेयरों में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिली है.    

बकाये का हुआ भुगतान
बिजली की भारी मांग के चलते पावर कंपनियां चौथी तिमाही में बेहतर वित्तीय नतीजे घोषित कर सकती हैं इसलिए भी पावर स्टॉक्स में तेजी है. वहीं पावर जेनरेशन का कैश फ्लो बेहतर हुआ है क्योंकि पावर डिस्ट्रूीब्यूशन कंपनियों ने इन कंपनियों के बकाये का भुगतान किया है. जैसे अडानी पावर को राजस्थान की सरकारी बिजली वितरण कंपनियों से 3000 करोड़ रुपये बकाये के प्राप्त हुए हैं.  

पावर स्टॉक्स में उछाल
पावर स्टॉक्स में हाल में आई तेजी पर नजर डालें तो अडानी पावर के शेयर में 2022 में 180 फीसदी का उछाल आ चुका है. तो अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 117 फीसदी का उछाल आया है. अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 56 फीसदी की तेजी आई है. टाटा पावर के शेयर में 12 फीसदी की तेजी आई है. एनटीपीसी के शेयर में 2022 में 25 फीसदी की तेजी आई है. तो JSW Energy के शेयर में 16 फीसदी की तेजी आई है. साफ है पावर कंपनियों के शेयर ने निवेशकों को 2022 में शानदार रिटर्न दिया है. 

ये भी पढ़ें

Adani Wilmar: गौतम अडानी की इस कंपनी ने 77 दिनों में दिया निवेशकों को 250% का रिटर्न, मार्केट वैल्यू पहुंचा एक लाख करोड़ रुपये के पार

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा ट्विटर, जानिये कौन सी भारतीय कंपनियों का मार्केट वैल्यू है 44 अरब डॉलर के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget