एक्सप्लोरर

Tax Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं दे रहीं टैक्स सेविंग FD से ज्यादा ब्याज, जानें कितना होगा लाभ 

Post Office Scheme vs Tax Saving FD: अगर आप टैक्स सेविंग के लिए निवेश करने जा रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट की जगह डाकघर की इन योजनाओं में डिपॉजिट कर सकते हैं. 

NSC vs Tax Saving Fixed Deposit: आम लोगों से लेकर सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए निवेश के कई विकल्प खुल चुके हैं. पिछले कुछ समय से दरों में बढ़ोतरी से फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) से लेकर पोस्ट ऑफिस के स्कीमों में बदलाव हुआ है. हाल ही में अभी केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज में इजाफा किया था. इन योजनाओं में टैक्स बचाने वाली भी स्कीम शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज में इजाफा होने से सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज मिल रहा है. 

अगर आप टैक्स बचाने के लिए योजनाओं में निवेश का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको ऐसी कुछ पोस्ट ऑफिस की स्कीमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. इन स्कीमों में नेशनल सेविंग स्कीम और टाइम डिपॉजिट जैसे विकल्प शामिल हैं. 

पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं कितना दे रही ब्याज 

केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून तिमाही के लिए नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के ब्याज दर में 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी. वहीं पिछली तिमाही के दौरान एनएससी का ब्याज 7 फीसदी था और अब ये बढ़कर 7.7 फीसदी हो चुका है. वहीं टाइम डिपॉजिट के ब्याज में भी बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 7.5 फीसदी हो चुका है. इसके अलावा, बाकी की छोटी बचत योजनाओं के ब्याज में इजाफा किया गया है. 

कौन सा बैंक कितना दे रहा एफडी पर ब्याज 

देश के प्रमुख बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर अधिकतम ब्याज दे रही है. एचडीएफसी बैंक 7 फीसदी का ब्याज, एक्सिस बैंक 7 फीसदी, बैंक ऑफ बड़ौदा 6.5 फीसदी, सेंट्रल बैंक 6.7 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 7 फीसदी, इंडसइंड बैंक 7.25 फीसदी, डीसीबी बैंक 7.6 फीसदी, यस बैंक 7 फीसदी और आईडीएफसी बैंक भी 7 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं. ये सभी ब्याज समान टेन्योर के लिए दिए जा रहे हैं. 

कितनी होगी टैक्स की बचत 

अगर आप एनएससी में पैसा जमा करते हैं और आप ओल्ड टैक्स रिजिम का विकल्प चुना है तो आप 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये सालाना टैक्स की बचत कर सकते हैं. दूसरी ओर आप टैक्स सेविंग एफडी के तहत भी आप 1.5 लाख रुपये तक का सालाना टैक्स बचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

CNG-PNG Price Cut: बड़ी राहत! सात और राज्यों में घट गए CNG-PNG के दाम, टोरेंट गैस ने की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget