एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए निवेश के ऑप्शन्स की है तलाश तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम में करें Invest, मिल सकता है लाखों का रिटर्न!

पोस्ट ऑफिस की स्कीम का नाम है बाल जीवन बीमा. यह स्कीम खासतौर पर बच्चों के लिए ही बनाया गया है. इस स्कीम को माता पिता अपने नाम पर खरीद सकते हैं लेकिन, इसका नॉमिनी वह केवल बच्चे को बना सकते हैं.

कहते हैं बच्चों की जिम्मेदारी उठाना कोई आसान काम नहीं है.उनके जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई और शादी तक लाखों रुपये का खर्च लगता है. ऐसे में बच्चों के जन्म के साथ ही उनके भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. समय के साथ महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में भविष्य में बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड का इंतजाम करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश की ऑप्शन्स की तलाश में हैं तो हम आपको इस काम के लिए पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम के बारे में बताने वाले हैं.

पोस्ट ऑफिस की स्कीम का नाम है बाल जीवन बीमा. यह स्कीम खासतौर पर बच्चों के लिए ही बनाया गया है. इस स्कीम को माता पिता अपने नाम पर खरीद सकते हैं लेकिन, इसका नॉमिनी वह केवल बच्चे को बना सकते हैं. इसका मतलब है कि स्कीम की मैच्योरिटी होने पर बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलता है.  इस स्कीम का लाभ माता पिता केवल दो बच्चों के लिए ही ले सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस के बाल जीवन बीमा की खास बातें-
-इस स्कीम की मदद से बच्चों के भविष्य के लिए आप निवेश कर सकते हैं.
-इस स्कीम का लाभ केवल दो बच्चों को ही मिल सकता है.
-इस स्कीम में निवेश करने के लिए बच्चों की उम्र 5 से 20 साल के बीच होनी चाहिए.
-इस स्कीम में 3 लाख का कम से कम सम अश्योर्ड मिलता है.
-पॉलिसी होल्डर की उम्र पॉलिसी खरीदते वक्त 45 साल से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए.
-अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी के मैच्योर होने पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बच्चे को पॉलिसी का प्रीमियम नहीं देना होगा. पॉलिसी का पीरियड समाप्त होने के बाद बच्चे को मैच्योरिटी के पूरे पैसे मिल जाएंगे.
-इस पॉलिसी का प्रीमियम माता पिता को भरना होगा.
-इस स्कीम पर किसी तरह के लोन की सुविधा नहीं मिलती है.
-इस स्कीम को लेने के बाद आप लगातार प्रीमियम देकर 5 साल बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं
-इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट में 1.5 लाख की छूट मिलेगी.

मिलेगा इतना रिटर्न
पोस्ट ऑफिस का बाल जीवन बीमा में आप कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको हर दिन करीब 6 रुपये जमा करने होंगे. एक साल में यह कुल राशि होगी 21 हजार रुपये से अधिक होगी. अगर आप 20 साल के लिए इस राशि को निवेश करते हैं तो आपको पॉलिसी मैच्योर होने पर 3 लाख रुपये का सम अश्योर्ड मिलेगा. इस स्कीम में आप प्रीमियम हर महीने, तीन महीने, 6 महीने और साल के हिसाब से दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

पोस्ट ऑफिस में शुरू की गई नई सुविधा! कोलकाता में खुला देश का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे

PM Kisan Scheme के आप भी हैं लाभार्थी तो जल्द से जल्द कराएं e-KYC, ये है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
Top Airports in India: खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट बने नंबर 1, टॉप 10 रैकिंग में कौन-कौनसे शहर शामिल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget