एक्सप्लोरर

POMIS: एकमुश्त निवेश-रेगुलर इनकम की बेहतरीन स्कीमों में से एक, जानें पोस्ट ऑफिस की ये योजना

Post Office Monthly Income Scheme: इंडिया पोस्ट कई ऐसी सरकारी स्कीमों को चलाता है जो रेगुलर निवेशकों के साथ बुजुर्गों के लिए भी बेहद कारगर हैं. जानें उनके बारे में और आप भी फायदा लें. 

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी डिपॉजिट स्कीमें चलती हैं जो आम लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ अच्छे रिटर्न भी दिलाती हैं. ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस मंथली इंकम स्कीम जो आपके लिए रेगुलर बचत से लेकर रिटायरमेंट के समय को भी बेहतर बनाने के काम आ सकती है. यहां हम इसी स्कीम के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं.

पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम को जानें
इसमें 6.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता है और हर महीने कस्टमर्स को मंथली ब्याज या इनकम हासिल होती है. 
चाहें तो इसे रेगुलर इनकम प्लान के तौर पर देखें या वद्धावस्था के लिए पेंशन के तौर पर. 
इसमें मिल रहा इंटरेस्ट बचत खाते या फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है.
एक कस्टमर कई खाते खुलवा सकता है.
1000 रुपये की साधारण रकम से भी इंवेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है.
इसके लिए पोस्ट ऑफिस में सेविंग बैंक अकाउंट होना चाहिए. 

ध्यान रखने वाली बातें
सभी खातों में कुल मिलाकर एक कस्टमर ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये ही जमा कर सकता है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये (4.5+4.5 लाख रुपये) लगाए जा सकते हैं.
18 साल से ऊपर के सिटीजन ही खाता खुलवा सकते हैं.
10 साल से ऊपर के माइनर के गार्जियन या पेरेंट्स उसका खाता खुलवा सकते हैं.
नाबालिग का खाता खुलने की सूरत में उसके बालिग होने पर खाता उसके नाम हो जाएगा. 

पांच साल से पहले पैसा निकालने की सूरत में ये कंडीशन होगी-
इसमें पांच साल का लॉकइन पीरियड भी होता है पर जरूरत आने पर पहले पैसा निकाल भी सकते हैं, बशर्ते थोड़ा चार्ज या पेनल्टी लगेगी.
खाता खुलवाने के 1 साल के भीतर पैसा निकाला तो स्कीम का फायदा नहीं मिल पाएगा. 
खाता खुलवाने के 1-3 साल के भीतर पैसा निकाला तो 2 फीसदी चार्ज लगाकर पैसा मिलेगा.
3-5 साल के भीतर पैसा निकाला तो 1 फीसदी पेनल्टी लगाकर पैसा वापस मिलेगा.

कैसे मिलेगा हर महीने 2500 रुपये का कोष
अगर आप इसमें 4.5 लाख रुपये एकमुश्त लगाएंगे तो इस स्कीम के 6.6 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से करीब 2500 रुपये मिलेंगे (2475 रुपये के करीब). Post Office Monthly Income Scheme एक ऐसा निवेश का टूल है जो रेगुलर इनकम के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें

IRCTC Tour Package GOA: भारत का सुनहरा-सपनीला शहर गोवा घूमना है तो ये टूर पैकेज है खास

पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, होम या कार लोन, कई तरह के कर्ज में डूबे हैं तो जानें कैसे कम करें बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget