एक्सप्लोरर

Post Office Schemes: इंडियन पोस्ट अपने कस्टमर्स को ऑफर कर रहा यह तीन जन सुरक्षा योजनाएं! यहां चेक करें डिटेल्स

Jansuraksha Scheme: पोस्ट ऑफिस की जन सुरक्षा योजना में पहली स्कीम का नाम है PMJJBY. यह एक टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान है जिसमें निवेश करने पर आपको 2 लाख रुपये तक का कवर मिलता हैं.

Post Office Jansuraksha Scheme: बदलते वक्त के साथ लोग अब निवेश और बचत को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं. पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम लेकर आता रहता है. इन स्कीम्स के जरिए ग्राहकों को छोटे वक्त में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही अब इंडियन पोस्ट अपने कस्टमर्स के लिए कई तरह की सुरक्षा योजना लेकर आता रहता है. इन सुरक्षा योजना को खरीदकर आप अपने परिवार को सुरक्षित कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इन जन सुरक्षा योजना में कुल तीन योजनाएं शामिल है. अगर आप भी छोटे निवेश में इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ उठाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस के जन सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं. आइए हम आपको तीनों योजनाओं के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना (PMJJBY)
पोस्ट ऑफिस की जन सुरक्षा योजना में पहली स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना (PMJJBY). यह एक टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान है जिसमें निवेश करने पर आपको 2 लाख रुपये तक का कवर मिलता हैं. इस स्कीम की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी. इस योजना को 18 से 50 साल तक व्यक्ति खरीद सकता है. इस स्कीम के तहत प्रति वर्ष 436 लाख रुपये जमा करने पड़ते हैं. यह स्कीम 1 जून से 31 मई तक वैलिड रहती है. अगर किसी खाताधारक की मृत्यु पॉलिसी खरीदने के बाद हो जाती हैं तो उसके नॉमिनी को पूरे 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी पोस्ट ऑफिस की जन सुरक्षा स्कीम में से एक है. इस योजना के तहत पॉलिसी होल्डर को 2 लाख तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती हैं तो उसके परिवार को पूरे 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलती हैं. वहीं अगर पॉलिसी होल्डर दिव्यांग हो जाता हैं तो उसे 1 लाख रुपये की मदद मिलती है. इसमें आपको 20 रुपये हर साल जमा करने पड़ते हैं. यह पॉलिसी भी 1 जून से 31 मई तक वैलिड होती है, फिर इसे रिन्यू करवाना पड़ता है.

अटल पेंशन योजना (APY)
पोस्ट ऑफिस की जन सुरक्षा योजना की तीसरी स्कीम का नाम है अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana). इस योजना के तहत 18 से 40 साल तक की उम्र का नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता हैं.पॉलिसी होल्डर के  60 वर्ष के होने के बाद उसे 1,000 से लेकर 6,000 रुपये तक का पेंशन मिलेगा. इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें पति और पत्नी दोनों अलग-अलग निवेश कर सकते हैं. निवेश करने के बाद आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है. इसके साथ ही अगर दोनों की मृत्यु होने के बाद निवेश किए हुए पैसे नॉमिनी को दे दिए जाएंगे.केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के नियम में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब 1 अक्टूबर से टैक्सपेयर्स इस योजना से नहीं जुड़ पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

FD Rates Hike: इन दो प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में किया इजाफा! यहां चेक करें नई दरें

Lottery News: किस्मत हो तो ऐसी! दो सगे भाईयों को तीन साल के भीतर लगी पूरे 4 मिलियन डॉलर की लॉटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget