एक्सप्लोरर

Demonetisation: नोटबंदी के 5 साल बाद नोटों का सर्कुलेशन इतनी फीसदी बढ़ा, डिजिटल लेन देन में भी इजाफा

Demonetisation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों में बताया गया है कि चलन में नोटों का आंकड़ा 4 नवंबर, 2016 को 17.74 लाख करोड़ रुपये था. ये 29 अक्टूबर, 2021 तक बढ़कर 29.17 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Demonetisation: नोटबंदी के बाद सरकारी आंकड़ों में नोटों का सर्कुलेशन बढ़ा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक 4 नवंबर, 2016 यानि नोटबंदी के ठीक चार दिन पहले चलन में नोटों (Currency note) का सर्कुलेशन 17.74 लाख करोड़ रुपये था. ये आकड़ा करीब 5 साल बाद 29 अक्टूबर, 2021 तक बढ़कर 29.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

पिछले एक साल में तुलना करें तो 30 अक्टूबर 2020 को सर्कुलेशन में रहने वाले नोटों का मूल्य 26.88 लाख करोड़ रुपये था. यानी कोरोना काल में पिछले एक साल में नोटों का सर्कुलेशन करीब 8.5 फीसदी बढ़ गया. 

कैश सर्कुलशन बढ़ा

31 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में सर्कुलेशन में रहने वाले कुल बैंक नोट के वैल्यू का 85.7 फीसदी हिस्सा सिर्फ  500 रुपये और 2,000 रुपये के बैंक नोट का है.

इस दौरान सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों के परिणाम भी दिखाई दिए हैं. यही वजह है कि डिजिटल लेन देन (Digital Transaction) भी बड़े पैमाने पर बढ़ा है.

डिजिटल लेन-देन का हाल

देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन में भी बढ़त हुई है. क्रेडिट-डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ((UPI) सभी तरीकों से डिजिटल पेमेंट बढ़ा है. UPI की शुरुआत भी साल 2016 में हुई थी. अक्टूबर 2021 में इससे करीब 7.71  लाख करोड़ रुपये मूल्य का लेन-देन हुआ. इस महीने संख्या में देखें तो कुल 421 करोड़ लेन देन हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान को पांच साल हो चुके हैं. 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे. इसके कुछ दिनों बाद 500, 2000 रुपये के नए नोट सरकार ने जारी किया. बाद में 200 रुपये का नोट भी शुरू किया गया. 

ये भी पढ़ें

Nykaa Share Allotment Status: ऐसे पता करें Nykaa IPO का अलॉटमेंट स्टेटस, आज अलॉट किये जायेंगे शेयर

Paytm IPO Update: खुलने के बाद अबतक 8% सब्सक्राइब हुआ Paytm का IPO, 11 नवंबर तक किया जा सकता है शेयरों के लिये आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget