एक्सप्लोरर

Port Strike: टल गई 12 सरकारी बंदरगाहों की हड़ताल, सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों के संगठन ने किया समझौता

Port Employees Association: देश के 12 प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे. अब कर्मचारियों के संगठन के द्वारा समझौता करने से हड़ताल टल गया है...

देश के 12 प्रमुख सरकारी बंदरगाहों पर कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है. प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के कर्मचारी आज 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे. उससे ऐन पहले कर्मचारियों के संगठनों और वेतन पर बातचीत कर रही समिति के बीच समझौता हो गया.

आज से होने वाली थी हड़ताल

प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के कर्मचारियों की हड़ताल टाले जाने का निर्णय ऐसे समय आया है, जब प्रस्तावित अनिश्चिकालीन हड़ताल से ऐन एक दिन पहले पोर्ट एम्पलॉइज के संगठनों और वेज नेगोशिएशन कमिटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गया. बंदरगाहों के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर वर्कर्स यूनियन और पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच मैराथन बैठक चली, जिसके बाद समझौते तक पहुंचा जा सका.

समुद्री व्यापार में अहम भूमिका

देश के 12 प्रमुख सरकारी बंदरगाह समुद्र के रास्ते होने वाले व्यापार में बड़ी भूमिका निभाते हैं. उन 12 बंदरगाहों पर अभी करीब 18 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं. वे विभिन्न वर्कर्स यूनियन के साथ जुड़े हुए हैं. कर्मचारियों के यूनियन ने वेतन में बढ़ोतरी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर बुधवार 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी.

3 सालों से चल रही है बातचीत

पोर्ट्स एम्पलॉइज एसोसिएशन बारहों प्रमुख सरकारी बंदरगाहों के कर्मचारियों की ओर से सैलरी समेत अन्य लंबित मुद्दों पर बातचीत कर रहा है. बताया जाता है कि बंदरगाहों के कर्मचारियों की पे एंड पेंशन रिवीजन की मांग वर्षों पुरानी है. इन मुद्दों पर कम से कम 3 सालों से एम्पलॉइज, यूनियन, मैनेजमेंट और सरकार के बीच बातचीत चल रही है. बातचीत बार-बार फेल होने से यूनियन ने हड़ताल का निर्णय लिया था.

फेडरेशंस ने जारी किया संयुक्त बयान

हालांकि अब वेज रिवीजन पर बात कर रही समिति के साथ एमओयू पर साइन किए जाने के बाद एम्पलॉइज एसोसिएशंस ने संयुक्त बयान जारी किया है. जॉइंट स्टेटमेंट के अनुसार, आईपीए के चेयरमैन, आईपीए के एमडी और छह फेडरेशनों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनने व एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद छह फेडरेशनों के द्वारा 28 अगस्त से बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल टल गई है.

ये भी पढ़ें: अब खत्म हो सकता है एनएसई के आईपीओ का दशकों पुराना इंतजार, सेबी के पास एनओसी के लिए किया नये सिरे से अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget