एक्सप्लोरर

Semiconductor Roundtable: डिजिटल युग का आधार है सेमीकंडक्टर, सेक्टर के दिग्गजों से मिले पीएम मोदी  

Semiconductor Industry: पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर राउंडटेबल के दौरान इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों से कहा कि हमें इस सेक्टर में देश को आगे ले जाना है. इस काम में सरकार की तरफ से उन्हें पूरी मदद की जाएगी.

Semiconductor Industry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेमीकंडक्टर राउंडटेबल का आयोजन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इस सेक्टर के दिग्गजों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग का आधार है. प्रजातंत्र और टेक्नोलॉजी को मिलकर मानवता के हित के लिए काम करना चाहिए. भारत के पास सेमीकंडक्टर सेक्टर का ताकतवर देश बनने की सभी क्षमताएं हैं. हम भारत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेमीकंडक्टर बनाकर न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी करेंगे बल्कि दुनिया को सप्लाई भी करेंगे. प्रधानमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम नीतियों को सुधार कर आप सभी की मदद करेंगे. 

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का सरकार पर पूरा भरोसा 

पीएम मोदी द्वारा आयोजित इस बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) समेत कई सेमीकंडक्टर कंपनियों के उच्चाधिकारी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि यह बैठक दर्शाती है कि केंद्र सरकार इस सेक्टर को आगे बढ़ने को लेकर कितना उत्साहित है. पूरी दुनिया की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ध्यान अब भारत पर है. यह हमारे लिए एक शानदार मौका है. भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का भी सरकार पर पूरा भरोसा है. कई ग्लोबल कंपनियां भी अब हमारे यहां निवेश करना चाहती हैं. आज से पहले ऐसे अवसर भारत में कभी उपलब्ध नहीं थे.
Semiconductor Roundtable: डिजिटल युग का आधार है सेमीकंडक्टर, सेक्टर के दिग्गजों से मिले पीएम मोदी  

पीएम बोले- हमें नए विचारों पर पूंजी लगानी पड़ेगी 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर इस राउंडटेबल की अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने कहा कि आपके विचार न सिर्फ बिजनेस को आगे ले जाएंगे बल्कि भारत के भविष्य को भी दिशा दिखाने वाले हैं. आगे जाकर सेमीकंडक्टर हर जरूरत का आधार बन जाएंगे. भारत अब ऐसी दिशा में जा रहा है कि उसे पूरी दुनिया की जिम्मेदारी उठानी है. हमें भारत को सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है. नए विचारों पर हमें पूंजी लगानी पड़ेगी. भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. सरकार स्किल डेवलपमेंट के जरिए उन्हें इंडस्ट्री के काबिल बनाने में जुटी हुई है.

बैठक में इन कंपनियों के अधिकारी हुए शामिल 

इस बैठक में सेमी (SEMI), माइक्रोन (Micron), एनएक्सपी (NXP), पीएसएमसी (PSMC), आईएमईसी (IMEC), रेनेसास (Renesas), टीईपीएल (TEPL), टोक्यो इलेक्ट्रॉन (Tokyo Electron), टावर (Tower), सिनोप्सिस (Synopsys), केडेन्स (Cadence), रैपिडस (Rapidus), जैकब्स (Jacobs), जेएसआर (JSR), इंफीनियोन (Infineon), अडवांटेस्ट (Advantest), टेराडायन (Teradyne), एप्लाइड मटेरियल्स (Applied Materials), लाम रिसर्च (Lam Research), मर्क (Merck), सीजी पावर (CG Power) और कायनेस टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे.   

ये भी पढ़ें 

Jobs in India: दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरियां देगा इंडिया इंक, फेस्टिव सीजन लेकर आ रहा खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget