एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: मुंबई को आज मिलेगी दो और वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट-टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज देश को 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे. मुंबई के लिए ये दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी.

Vande Bharat Express: देश को 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों ट्रेनों का उद्घाटन दोपहर शुक्रवार यानी आज को करीब 02:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से करेंगे. इन दोनों ट्रेनों को दो अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा. मुंबई के लिए दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी होगी. मुंबई को 30 सितंबर 2022 को अपना पहला वंदे भारत मिला. यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जाती है. 

10 फरवरी को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी यानी आज मुंबई से इन दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे. अब मुंबई से सोलापुर (Mumbai-Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई से शिरडी (Mumbai-Shirdi Vande Bharat Express Train) के बीच इन दोनों नई वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है. पीएम मोदी इन दोनों ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से हरी झंडी दिखाएंगे.

क्या होगा किराया और टाइमिंग 

CSMT-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस भी हफ्ते में छह दिन चलेगी. यह बुधवार को नहीं चलाई जाएगी. यह 6.05 बजे सोलापुर से चलेगी और दोपहर बाद 12.35 बजकर सीएसएमटी पहुंचेगी. इसका  कैटरिंग की सुविधा के साथ किराया 1,000 चेयर कार के लिए और 2,015 रुपये एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए लिया जाएगा. 

सीएसएमटी-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेगी बाकी 6 दिनों के लिए चलाया जाएगा. यह 6.05 बजे सोलापुर से चलेगी और दोपहर बाद 12.35 बजे सीएसएमटी पहुंच जाएगी. इसका किराया बिना कैटरिंग की सुविधा के साथ 840 रुपये चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 1670 रुपये होगा.

400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की है योजना
भारतीय रेलवे का यह प्लान है कि साल 2023 के अंत तक रेलवे कुल 75 वंदे भारत ट्रेन को चला सकते हैं. वहीं आने वाले तीन सालों में कुल 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है. यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पूरी तरीके से स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है और अब तक कुल 8 वंदे भारत ट्रेन देश में संचालित की जा रही हैं. यह ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट, नई दिल्ली-वैष्णो देवी रूट, गांधीनगर-मुंबई रूट, दिल्ली-अब अंदौरा रूट, चेन्नई-मैसूर रूट, नागपुर-बिलासपुर रूट, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट और विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद रूट पर चलाई जा रही है.

जानें ट्रेन की खासियत-
आपको बता दें कि यह ट्रेन केवल 52 सेकेंड की अवधि में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ सकती है. इसके साथ ही इस ट्रेन में सभी कोच को पूरी तरीके से वातानुकूलित रखा गया है. इसके साथ ही ट्रेन को सभी दरवाजे पूरी तरीके से ऑटोमेटिक हैं. इस ट्रेन में जीपीएस सिस्टम (GPS System) और वाईफाई (Wifi)  भी लगा हुआ है. वहीं ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों के लिए 360 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां लगी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

Financial Rules From 1st Feb 2023: 1 फरवरी से बदल रहे हैं ये फाइनेंशियल रूल्‍स! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
आज कितना सस्ता मिल रहा सोना? चेक करें 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक के रेट
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget