एक्सप्लोरर

PM Modi in Parliament: पीएम मोदी बोले 10 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर बजट 44 लाख करोड़ हुआ, महंगाई कंट्रोल की

Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत में इकोनॉमी मजबूती से आगे बढ़ रही है. महंगाई कंट्रोल में है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च किया जा रहा है.

Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बजट सेशन के दौरान अपने भाषण में कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल आने वाले 1000 सालों के लिए देश की दिशा तय करेगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए पीएम मोदी ने एक और गारंटी देते हुए कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने कहा कि नए भारत में स्टार्टअप, डिजिटल क्रिएटर्स, यूनिकॉर्न और गिग इकोनॉमी जैसे शब्द उभरकर सामने आ रहे हैं. सरकार ने महंगाई को कोविड-19 महामारी के दौरान भी कंट्रोल में रखा. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर बजट एक दशक में बढ़कर 44 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. 

महिलाओं के लिए चल रहा अमृत काल 

बजट सेशन के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पहली बार मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया है. सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को रिकवर किया है. उन्होंने महिलाओं के लिए अमृत काल पर चर्चा भी की. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं से कहा जाता था कि अब शादी का समय आ गया है. मगर, अब उनसे कहा जाता है कि वह कारोबार और अपनी जिंदगी को शानदार तरीके से चला रही हैं. अब ऐसा कोई सेक्टर नहीं बचा, जहां देश की बेटियां मजबूती से काम नहीं कर रही हैं. अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक हर जगह बेटियां कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं. महिलाओं की आर्थिक आजादी पर लगातार काम किया जा रहा है. 

खादी उद्योग से जुड़े करोड़ों लोगों को आगे बढ़ा रही सरकार 

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने खादी उद्योग से जुड़े करोड़ों लोगों के वेलफेयर के लिए काम किया है. साथ ही 25 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है. देश का हर हिस्सा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ चुका है. प्रधानमंत्री ने बताया कि हमने ग्रामीण गरीबों को 4 करोड़ घर दिए हैं. 

जम्मू एवं कश्मीर के अंतरिम बजट का ऐलान 

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम बजट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि राज्य का राजकोषीय घाटा 20760 करोड़ रुपये और प्रदेश की जीडीपी (GSDP) 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें 

Paytm Trouble: पेटीएम के शेयरों में इन म्‍यूचुुअल फंडों ने किया हुआ है निवेश, कहीं इनमें आपका इंवेस्‍टमेंट भी तो नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget