एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त को लेकर नया अपडेट, इस दिन तक खाते में आएंगे पैसे! 

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के तहत ईकेवाईसी कराने वाले किसानों को ही 13वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा, अगर कुछ गलतियां की हैं तो भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. जानें उनके बारे में...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अगर आप इस योजना का लाभ लेते हैं और पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस योजना के तहत 2000 रुपये की ​राशि आपके खाते में जल्द जारी होने वाली हैं. 

10 करोड़ से ज्यादा के किसानों को 13वीं किस्त को इसका लाभ मिलेगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार (Central Government) पीएम किसान योजना के तहत 13वीं किस्त (PM Kisan Yojana 13th Installment) इस महीने के अंत और 8 मार्च यानी होली से पहले जारी कर सकती है. सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है. हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

13वीं किस्त पाने के लिए ईकेवाईसी 

केंद्र सरकार ऐसे किसानों के खाते में ये रकम नहीं भेजेगी, जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है. आप योजना की वेबसाइट पर जाकर ईकेवाईसी करा सकते हैं. साथ ही नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी ईकेवाईसी कराया जा सकता है. अगर आप ऑनलाइन ईकेवाईसी कराने जाते हैं तो आपको pmkisan.gov.in सर्च करना होगा. इसके ​बाद ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करना होगा. अब आधार नंबर, ओटीपी और अन्य जानकारी दर्ज करके ईकेवाईसी पूरा कर सकते हैं.  

इन वजहों से भी नहीं मिलेगी योजना की किस्त

केवल ईकेवाईसी नहीं, अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान कुछ गलती कर दी है या फिर नाम बदल गया है तो भी आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा. बैंक डिटेल, नाम, पता और अन्य चीजों की गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन कैंसिल हो सकता है और योजना का लाभ रोका जा सकता है. 

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसके तहत हर साल 6 हजार रुपये तक की राशि दी जाती है. ये 6 हजार रुपये तक की रकम तीन किस्त में हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है. अभी तक इस योजना में 12 किस्त किसानों को दी जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें

Vodafone Idea: लोन की रीफाइनेंसिंग के लिए Vi कर रही बैंकों के साथ चर्चा, ये बैंक हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget