एक्सप्लोरर

PM kisan yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए जरूरी हैं ये काम वर्ना नहीं मिलेंगे 13वीं किस्त के 2000 रुपये

PM kisan yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में लगातार कुछ बदलाव होते रहते हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होती रहनी चाहिए. आज यहां ऐसी ही जरूरी सूचना को बताया जा रहा है.

PM kisan yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi yojana) के नियमों के बारे में अगर आप परिचित हैं तो कुछ नियम हैं जिनके बारे में सरकार ने बदलाव कर दिया है और आपको उन्हें जानना जरूरी हो गया है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त पाने के लिए E-KYC की प्रक्रिया तो पूरी करनी ही होगी. इसके अलावा किसानों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी है और इसके लिए राशन कार्ड की कॅापी जमा करानी पड़ेगी.

राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी नहीं उसका पीडीएफ देना होगा
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड की कॅापी जमा करनी होगी. राशन कार्ड की हार्ड कॅापी की जगह सॉफ्ट कॉपी की PDF फाइल अपलोड करनी पड़ेगी. राशन कार्ड की सॅाफ्ट कॅापी का पीडीएफ ही जमा करना होगा और पहले की तरह सॉफ्ट कॉपी का फोटोस्टेट देने से काम नहीं चलेगा. 

कैसे करेंगे राशन कार्ड की कॉपी अपलोड
इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. 

यहां पर आप राशन कार्ड की सॅाफ्ट कॅापी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करें. 

राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी की पीडीएफ जमा नहीं कराने पर आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे.

भूलेखों का सत्यापित कराना अनिवार्य
पीएम किसान योजना के नियमों के तहत हरेक लाभार्थी किसान को सबसे पहले अपनी जमीन के कागजात का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि जिससे भविष्य में संभावित धांधली को रोका जा सके. लिहाजा लाभार्थी किसानों को भूलेखों का सत्यापन जरूर करा लेना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया तो वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त नहीं ले पाएंगे.

क्या है पीएम किसान योजना? 
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है.  यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है. किस्तें हर चार महीने में आती हैं यानी साल में तीन बार किसानों के खाते में योजना के तहत 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं.  केंद्र सरकार यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. अब तक तक दो-दो हजार रुपये की 12 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर किये जा चुके हैं. अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी थी. 

ये भी पढ़ें

सरकार और आरबीआई महंगाई से निपट रहे, अक्टूबर में महंगाई दर 7 फीसदी से कम रहने की उम्मीद- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget