एक्सप्लोरर

PM Kisan: किसानों को दीवाली का तोहफा, किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त आज जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

PM Kisan Samman: पीएम मोदी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त राशि किसानों के खाते में जारी करेंगे.

PM Kisan Samman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022' का उद्घाटन करेंगे. आयोजन के दौरान, पीएम मोदी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त राशि जारी करेंगे. इस आयोजन को देखने के लिए देश भर के 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप एकत्रित होंगे. कार्यक्रम के मुताबिक सुबह करीब 11.30 बजे इस आयोजन में किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. 

अब तक 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा दिया जा चुका
योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रत्येक वर्ष 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6000 रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है. पीएम-किसान के तहत अब तक पात्र किसान परिवारों को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिल चुका है.

आज 1 करोड़ से ज्यादा किसानों की होगी कार्यक्रम में भागीदारी
अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न संस्थानों के एक करोड़ से अधिक किसानों के लगभग इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारकों की भागीदारी भी देखी जाएगी.

600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेके) का उद्घाटन करेंगे. योजना के तहत देश में उर्वरक खुदरा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदला जाएगा. पीएमकेएसके किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेगा और कृषि इनपुट (उर्वरक, बीज, उपकरण) मिट्टी, बीज, उर्वरक के लिए परीक्षण सुविधाएं, किसानों के बीच जागरूकता पैदा करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना और ब्लॉक/जिला स्तर के आउटलेट पर खुदरा विक्रेताओं की नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करना आदि प्रदान करेगा. 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएमकेएसके में बदलने की योजना है.

एक राष्ट्र एक उर्वरक परियोजना का शुभारंभ होगा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत, पीएम भारत यूरिया बैग लॉन्च करेंगे, जो कंपनियों को एकल ब्रांड नाम 'भारत' के तहत उर्वरकों के विपणन में मदद करेगा.

कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होगा
प्रधानमंत्री कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. लगभग 300 स्टार्टअप प्रेसिजन फार्मिग, पोस्ट-हार्वेस्ट एंड वैल्यू एड सॉल्यूशंस, एलाइड एग्रीकल्चर, वेस्ट टू वेल्थ, छोटे किसानों के लिए मशीनीकरण, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, आर्गी-लॉजिस्टिक आदि से संबंधित अपने इनोवेशन का प्रदर्शन करेंगे. यह मंच स्टार्टअप्स को किसानों, एफपीओ, कृषि-विशेषज्ञों, कॉरपोरेट्स आदि के साथ बातचीत करने की सुविधा प्रदान करेगा. स्टार्टअप भी अपने अनुभव साझा करेंगे और तकनीकी सत्रों में अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़ें

FDI: अगले पांच सालों में भारत में 475 अरब डॉलर का एफडीआई आने की उम्मीद, ये होंगे बड़े कारण-रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget