एक्सप्लोरर

PM Kisan की 10वीं किस्त में नहीं है आपका नाम तो इस नंबर पर करें फोन, केंद्र सरकार इस दिन ट्रांसफर करेगी पैसा!

Pm Kisan Samman Nidhi: सरकार जल्द ही पीएम किसान की दसवीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर कर सकती है. इस स्कीम में सरकार सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है.

Pm Kisan Scheme Update: अगर आप भी पीएम किसान स्कीम सम्मान निधि की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. सरकार जल्द ही पीएम किसान की दसवीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर कर सकती है. इस स्कीम में सरकार सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. बता दें अगर किसी भी वजह से आपका नाम इस दसवीं लिस्ट में शामिल नहीं है तो अब आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं. 

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क
अगर आपकी सारी डिटेल्स ठीक है और उसके बाद भी आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसे लिए आपको 155261 या 011-24300606 नंबर पर कॉल करना है. यहां पर आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. 

ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
इसके अलावा अपने जिला के ऑफिस में जाकर वहां के अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. यहां पर भी आप अपनी समस्या बता कर उसका निवारण कर सकते हैं. इसके अलावा आप पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं. 

लिस्ट में इस तरह चेक करें अपना नाम (How to check your name in Pm kisan list)

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • इसमें होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा.
  • इस पर क्लिक करें इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा.
  • ड्रॉप डाउन को क्लिक करें.
  • अब इसमें राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सलेक्ट करें.
  • इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

किन लोगों को मिल सकता है स्कीम का फायदा?
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. इस पैसे को सरकार तीन किस्तों के रुप में देती है. यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है. ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget