एक्सप्लोरर

PM-KISAN Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त हुई जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi 17th Instalment: पीएम मोदी ने वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि का पैसा लगभग 9.26 करोड़ किसानों के अकाउंट में भेज दिया है.

PM Kisan Samman Nidhi 17th Instalment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त मंगलवार को वाराणसी में जारी कर दी है. इसके चलते योजना के तहत लगभग 9.26 करोड़ किसानों के अकाउंट में 20 हजार करोड़ रुपये चले गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने देशभर से आईं कृषि सखियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए. इस योजना में किसानों को साल में 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये भेजे जाते हैं. नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद सबसे पहले पीएम किसान योजना से जुड़ी फाइल पर ही साइन किए थे. इस योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी की शाम को जारी की गई थी. 

यह है दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम में से एक है. इस योजना के तहत देश भर के करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है. पीएम किसान योजना के पैसे को किसान भाई अपनी खेती से जुड़े कार्य में लेते हैं. इस बार योजना के तहत लगभग 9.26 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी. पीएम नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर 20,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

इन स्टेप्स की मदद से चेक करें स्टेटस

  1. किसान भाई सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  2. फिर किसान भाई होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें.
  3. इसके बाद वह कैप्चा दर्ज करें.
  4. अब किसान 'Get Status' पर क्लिक करें.
  5. फिर स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा का स्टेटस दिखाई देगा.

पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं. ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. पंजीकरण संख्या या आधार नंबर दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें. लाभार्थी स्थिति पर क्लिक करें और स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी.

कृषि सखियों को बांटे गए सर्टिफिकेट 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सखियों (Krishi Sakhi) के रूप में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और कई राज्य मंत्री भी शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें 

Rents in India: घरों का किराया तोड़ रहा लोगों की कमर, 60 फीसदी से ज्यादा आया उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget