एक्सप्लोरर

PM Jan Dhan Yojana: इस अकाउंट में मिलता है पूरे 10 हजार का फायदा, जानें कैसे और किसे मिलता है लाभ 

PM Jan Dhan Account Facility: प्रधानमंत्री जन धन खातों में मिलने वाली एक सुविधा के बारे में जानें जिससे आपको 10,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. क्या है ये फैसिलिटी आप यहां जानें.

PM Jandhan Account: आपने प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट (PM Jandhan Account) के बारे में अक्सर सुना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी गाहे-बगाहे अपने भाषण में इन जनधन खातों का जिक्र करते रहते हैं. इनकी एक प्रमुख बात ये है कि जीरो बैलेंस अकाउंट भी होते हैं और निम्न आय वर्ग वाले लोग भी इसे खुलवा सकते हैं. अब इन खातों की एक ऐसी सुविधा के बारे में जानें जिसके तहत 10 हजार रुपये तक का फायदा मिलता है.

क्या है 10 हजार रुपये वाली सुविधा
जनधन खातों में आप जीरो बैलेंस होने पर भी 10 हजार रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकते हैं. ओवरड्राफ्ट सुविधा का अर्थ ये है कि ग्राहक बैंक खाते में बैलेंस न होने पर भी इसमें से लिमिटेड अमाउंट निकाल सकते हैं. जनधन खातों में पहले ये सुविधा केवल 5000 रुपये के लिए थी लेकिन कुछ समय पहले ही सरकार ने ये सुविधा बढ़ाकर इसे 10,000 रुपये तक बढ़ा दिया है.

किन्हें और कैसे मिल सकता है ओवरड्राफ्ट की सुविधा का फायदा
इस 10 हजार रुपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा लेने के लिए आपका जनधन खाता 6 महीने से ज्यादा पुराना होना चाहिए और इसमें पैसा निकालने वालों की उम्र 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 6 महीने से पहले के खातों पर भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी लेकिन ये सिर्फ 2000 रुपये तक होगी. 

क्या हैं जनधन खाते
केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2014 में जीरो बैलेंस पर जनधन खातों को खोलने की अनुमति दी थी. पहले सरकार का लक्ष्य इसके तहत देश में सभी के पास खाता होने की सुविधा को मुहैया कराना था. समय के साथ इसका उद्देश्य सरकार द्वारा दी जा रही डायरेक्ट सब्सिडी, स्कॉलरशिप, सरकारी पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम, गैस सब्सिडी के पैसे पहुंचाने तक बढ़ता गया. देश में फाइनेंशियल इन्क्लूजन के दायरे में सभी को लाने के लिए ये खाते खोले गए थे. समय के साथ पीएम जनधन अकाउंट काफी लोकप्रिय हो गए और इनके जरिए सरकार ने पैसा लोगों तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें

Gold Price Today: खुशखबरी, सोने के दाम में आज भारी गिरावट, चांदी 1000 रुपये से ज्यादा सस्ती, जानें

Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI पेमेंट बिना इंटरनेट के भी ऐसे करें, यहां जानें बेहद काम का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget